एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी सरकार गिराने के आरोप का अमेरिका ने किया खंडन, कहा- देश के साथ संबंध 'महत्वपूर्ण'

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध महत्वपूर्ण रहे हैं. हम पाकिस्तानी संसद द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई देते हैं

अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध खासतौर पर बाइडन प्रशासन के दौरान उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. 69 वर्षीय इमरान खान को पिछले हफ्ते संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटा दिया गया था. इमरान खान ने अमेरिका पर उनकी सरकार को गिराने की 'साजिश' रचने का आरोप लगाया था. अमेरिकी सरकार ने इन आरोपों का साफ तौर पर खंडन किया है. विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बृहस्पतिवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लगभग 75 वर्षों से, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध महत्वपूर्ण रहे हैं. हम पाकिस्तानी संसद द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई देते हैं और हम उनके और उनकी सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.’’

आगे उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान और व्यापक क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की सरकार के साथ काम जारी रखने के आकांक्षी हैं.’’इसके एक दिन पहले, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शरीफ को बधाई देते हुए कहा था 'अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को महत्व देता है और लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक है.' विपक्षी दलों की मदद से पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार को गिराने में अमेरिका की भूमिका के दावों पर प्राइस ने कहा कि इसमें 'कोई सच्चाई' नहीं है. उन्होंने कहा, 'इस पर हमारा संदेश स्पष्ट और सुसंगत रहा है. हमारे ऊपर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है,  हम मानवाधिकारों के सम्मान सहित संवैधानिक और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक सिद्धांतों का समर्थन करते हैं. फिर वह चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, पाकिस्तान में हो या दुनिया में कहीं और हो.'

अमेरिका पहले भी कई बार खान के आरोपों का खंडन कर चुका है-

प्राइस ने कहा ‘‘हम कानून के शासन और कानून के तहत समान न्याय सहित व्यापक सिद्धांतों का समर्थन करते हैं.’’गौरतलब है कि एक दिन पहले, अमेरिका पर शासन परिवर्तन में भूमिका निभाने का आरोप जारी रखते हुए इमरान खान के समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के विरोध में प्रदर्शन किया था. उन्होंने एक पाकिस्तानी-अमेरिकी पत्रकार और समुदाय के कुछ सदस्यों पर कथित तौर पर हमला भी किया. खान ने विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो सहायक सचिव डोनाल्ड लू पर उनकी सरकार को गिराने के लिए ‘‘विदेशी साजिश’’ में शामिल होने का आरोप लगाया था. इस बात पर प्राइस ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तानी सेना के आकलन से सहमत है, जिसमें कहा गया है कि उसके पास यह बताने के लिए कोई सबूत नहीं है कि बाइडन प्रशासन ने इमरान खान की सरकार को हटाने की धमकी दी थी या फिर इस तरह की किसी साजिश में शामिल थे. 

एक विवादित पत्र में इमरान सरकार को गिराने की धमकी दी गई-

पाकिस्तानी सेना की मीडिया ईकाई ‘‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’’ (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बृहस्पतिवार, को कहा कि पिछले महीने एक विवादास्पद पत्र पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद जारी बयान में ‘‘षड्यंत्र’’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री खान के अनुसार, इस विवादित पत्र में उनकी सरकार को गिराने की धमकी दी गई थी. दरअसल इमरान खान ने 27 मार्च को अपने निष्कासन से पहले एक सार्वजनिक सभा में एक 'धमकी भरे पत्र' को दिखाते हुए दावा किया था कि उनकी सरकार को अमेरिकी सरकार द्वारा धमकी दी गई थी और विपक्ष उनकी सरकार गिराने की साजिश में शामिल था.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर आई अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानिए- क्या कहा?

रूस-यूक्रेन युद्ध ने बढ़ाई टेंशन, चीन का ताइवान की राजधानी पर 'हमला', जानें ताइवान ने खुद को अटैक से कैसे बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget