एक्सप्लोरर

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में क्या चमत्कार हुआ, जो 179 लोगों की मौत के बीच जिंदा बच गए दो शख्स?

दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, लेकिन प्लेन में सवार दो लोग चमत्कारी रूप से बच गए. हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद वे इस हादसे को याद नहीं कर पा रहे थे.

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में रविवार (29 दिसंबर, 2025) को हुए प्लेन क्रैश हादसे में 179 लोगों की जान चली गई, लेकिन जेजू एयर बोइंग 737-800 में सवार छह चालक दल के सदस्यों में से दो लोग इस भीषण दुर्घटना के बावजूद बच गए. जीवित बचे लोगों में एक पुरुष और एक महिला है. अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुल 181 लोग सवार थे. दक्षिण कोरिया ने विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष जांच की बात कही है.

इस भीषण हादसे में बचने वाले दोनों चालक दल के सदस्य थे, जिन्हें आपातकालीन कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया. एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जीवित बचे दो लोग सोमवार को सियोल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे. उन्हें इस हादसे से में गंभीर चोटे आई हैं, उनका बाया कंधा टूट गया और सर पर भी गंभीर चोट लगी है. डॉक्टर ने 32 वर्षीय चालक दल के सदस्य ली से उनके हाल पूछे तो उन्होंने सवाल किया क्या हुआ, मैं यहां क्यों हूं. डॉक्टर के अनुसार ली की प्रतिक्रिया शौक भरी थी.

विमान में कुल 181 लोग थे सवार
अधिकारियों ने कहा कि विमान में कुल 181 लोग सवार थे. यात्री मुख्य रूप से दक्षिण कोरियाई थे, हालांकि उनमें दो थाई नागरिक भी शामिल थे. अस्पताल के कर्मचारियों और कोरियाई परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, दूसरी जीवित बची 25 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट कू भी ठीक हो रही है. मंत्रालय ने बताया कि दोनों जीवित बचे लोग जानलेवा चोटों से बच गए, उन्हें अब होश आ गया है, लेकिन लैंडिंग के दौरान हुए जोरदार धमाके के बाद उन्हें घटनाओं के बाके में कुछ भी सही से याद नहीं है.

दक्षिण कोरियाई परिवहन मंत्रालय ने बताया कि 146 शवों की पहचान कर ली गई है. अन्य 33 शवों के लिए डीएनए और फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं. दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने पीड़ितों के शव उनके परिवारों को सौंपना शुरू कर दिया है.

दुर्घटना के कारण और संभावित कारण
जेजू एयर की यह उड़ान बैंकॉक से रवाना होकर दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रही थी. शुरुआती लैंडिंग का प्रयास असफल रहा. वहीं,  ग्राउंड कंट्रोल सेंटर से पक्षी टकराने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद पायलट ने डिस्ट्रेस सिग्नल जारी किया. विमान ने अपने फ्रंट लैंडिंग गियर बंद करके रनवे को पार किया और कंक्रीट के घेरे से टकराकर आग की चपेट में आ गया.

शुरुआती जांच
पर्यवेक्षकों का कहना है कि दुर्घटना के वीडियो में विमान के इंजन में संदिग्ध समस्या दिख रही थी, लेकिन लैंडिंग गियर की खराबी दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकती है.
अधिकारियों ने कहा कि बोइंग सहित अमेरिकी इन्वेस्टिगेटर और दक्षिण कोरियाई अधिकारी दुर्घटना के दो ब्लैक बॉक्स का जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ एक महीने में निमिषा प्रिया को हो सकती है फांसी, क्या कतर की तरह यमन में भी इंडियन नर्स को मृत्युदंड से बचा पाएगी भारत सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget