एक्सप्लोरर

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को शहबाज शरीफ आगे बढ़ाएंगे या नहीं, पीएमएल-एन नेता ने दिया यह जवाब

सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन के नेता सीनेटर मुशाहिद हुसैन सईद ने रविवार को एक पाकिस्तान-चीन संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है. 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर भी उन्होने बात की है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) पहल की प्रमुख परियोजना के बहुआयामी विकास को सुनिश्चित करते हुए नए जोश और उत्साह के साथ 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को आगे बढ़ाएंगे. सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन के एक शीर्ष नेता ने यह कहा है.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता सीनेटर मुशाहिद हुसैन सईद ने रविवार को चीन के सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क) के कार्यक्रम ‘द हब’ में वांग गुआन के साथ बातचीत में पाकिस्तान-चीन संबंधों के भविष्य और भविष्य में सीमा पार सहयोग पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की.

'पाकिस्तान चीन को अपने देश का सबसे करीबी दोस्त मानता है' 
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने मुशाहिद के हवाले से कहा है, ‘‘प्रधानमंत्री पद संभालने के पहले दिन शहबाज शरीफ ने चीनी कार्यवाहक राजदूत से मुलाकात की और उनसे कहा कि पाकिस्तान चीन को अपने देश का सबसे करीबी दोस्त और सबसे मजबूत भागीदार मानता है तथा हम सीपीईसी को नए जोश, उत्साह के साथ और जीवंत तरीके से आगे बढ़ाएंगे.’’

मुशाहिद ने कहा कि चीन के शहबाज शरीफ के साथ बहुत पुराने और लंबे समय से संबंध हैं. बीआरआई की शुरुआत के वक्त सीपीईसी इसका केंद्रबिंदु था, और इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आगे बढ़ाया था और उनके भाई शहबाज शरीफ उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री थे.

'पाकिस्तान-चीन संबंधों में व्यापक आधार पर तेजी आएगी'
मुशाहिद ने कहा कि नई सरकार के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान-चीन संबंधों में व्यापक आधार पर तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसके लिए पूरे देश में राष्ट्रीय सहमति है और समूचा राजनीतिक नेतृत्व इसे पाकिस्तान का नंबर एक दोस्त मानता है.

सीपीईसी परियोजनाओं में प्रगति को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीपीईसी का पहला चरण नवाज शरीफ के सत्ता में रहने के दौरान पूरा हुआ था. मुशाहिद ने कहा, ‘‘दूसरा चरण बड़ा है. आगे आप कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से रेलवे परियोजना में तेजी देखेंगे.’’

यह भी पढ़ें: 

भारत दौरे से पहले ब्रिटेन के पीएम बॉरिस जॉनसन फिर विवादों में, इस मामले में लगे नए आरोप

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रोकी लोगों की निकासी, कहा- रूसी सेना लोगों के निकलने के रास्तों पर कर रही है गोलाबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल की वजह से US के सहयोगी देश भी हो रहे उससे दूर, अब दक्षिण कोरिया पर क्यों भड़का यरूशलेम?
इजरायल की वजह से US के सहयोगी देश भी हो रहे उससे दूर, अब दक्षिण कोरिया पर क्यों भड़का यरूशलेम?
US Iran War: 10000+ सेना, 100 से ज्यादा विमान और दर्जनों युद्धपोत... होर्मुज की नाकेबंदी पर US ने झोंकी ताकत
10000+ सेना, 100 से ज्यादा विमान और दर्जनों युद्धपोत... होर्मुज की नाकेबंदी पर US ने झोंकी ताकत
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
US Iran War News Live: वॉशिंगटन में इजरायल-लेबनान वार्ता शुरू, मार्को रूबियो भी बैठक में मौजूद
Live: वॉशिंगटन में इजरायल-लेबनान वार्ता शुरू, मार्को रूबियो भी बैठक में मौजूद

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget