एक्सप्लोरर

'प्रोटेस्ट जारी रखो, मदद रास्ते में', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को उकसाया तो भड़का रूस, दे डाली वॉर्निंग

Iran Protests: रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका को मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति और वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विनाशकारी परिणामों के बारे में पता होना चाहिए.

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद मिडिल ईस्ट में एक और जंग की आग सुलगने लगी है. ट्र्ंप ने मंगलवार (13 जनवरी 2026) को खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'ईरानी देशभक्तों, प्रोटेस्ट जारी रखो, अपने संस्थानों पर कब्जा करो. मदद रास्ते में है.' रूस ने ईरान के आंतरिक राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप को लेकर ट्रंप की निंदा की.

ईरान पर सैन्य हमलों की धमकियां अस्वीकार्य: रूस

रूस ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर नए सैन्य हमलों की धमकियां पूरी तरह से अस्वीकार्य है. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विनाशकारी परिणामों के बारे में पता होना चाहिए.

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'जो लोग जून 2025 में ईरान के खिलाफ किए गए हमले को दोहराने के बहाने के रूप में अशांति फैलान की योजना बना रहे हैं, उन्हें मध्य पूर्व की स्थिति और वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसे कार्यों के विनाशकारी परिणामों के बारे में पता होना चाहिए.'

ईरान में मौतों को आंकड़ा 2 हजार पहुंचा

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हुई कार्रवाई में लगभग 2,000 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इस बीच ट्रंप ने ट्रंप ने कहा कि जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद नहीं होतीं, तब तक उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी तरह की बातचीत रद्द कर दी है.  हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ये स्पष्ट नहीं किया कि 'मदद रास्ते में है' का सटीक मतलब क्या है. उनका यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहरा होने का संकेत देता है. 

ईरान ने ट्रंप और नेतन्याहू हत्यारा बताया

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने कहा है कि तेहरान ने ट्रंप और नेतन्याहू को ईरान की जनता का मुख्य हत्यारा घोषित किया है. लारिजानी की यह पोस्ट ट्रंप की ओर से ईरानी प्रदर्शनकारियों को संस्थानों पर कब्जा करने का आह्वान करने वाले समर्थन भरे पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद आई है.

ईरान में अधिकारियों ने मंगलवार (13 जनवरी 2026) को कुछ प्रतिबंधों में ढील दी, जिससे वहां के निवासियों को कई दिनों में पहली बार मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल करने की अनुमति मिली. हालांकि, अधिकारियों ने इंटरनेट और टेक्स्ट मैसेजिंग सेवाओं को बहाल नहीं किया.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने 12 जनवरी को बताया था कि ईरान पर एयरस्ट्राइक उन कई विकल्पों में से एक थे जिन पर राष्ट्रपति ट्रंप विचार कर रहे थे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कूटनीति हमेशा पहला विकल्प है.

तेहरान अमेरिका को करारा जवाब देगा: ईरान के रक्षा मंत्री

ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो तेहरान करारा जवाब देगा. उन्होंने कहा, 'हम किसी भी तरह के हमले का जोरदार जवाब देंगे और किसी को भी धमकाने की इजाजत नहीं देंगे. क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकाने और वे देश जो वाशिंगटन की कार्रवाइयों में मदद करते हैं, हमारे लिए वैध लक्ष्य होंगे. हमने जो कदम उठाए हैं, उनकी बदौलत पिछली लड़ाई की तुलना में हमारी रक्षा स्थिति बेहतर है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: क्या ईरान वॉर से हटने का ट्रंप करेंगे ऐलान? राष्ट्र के नाम संबोधन पर पूरी दुनिया की नजर
क्या ईरान वॉर से हटने का ट्रंप करेंगे ऐलान? राष्ट्र के नाम संबोधन पर पूरी दुनिया की नजर
अमेरिका ईरान युद्ध से संकट में छत्तीसगढ़ के स्टील इंडस्ट्री, निर्यात घटने से रोजगार का संकट
अमेरिका ईरान युद्ध से संकट में छत्तीसगढ़ के स्टील इंडस्ट्री, निर्यात घटने से रोजगार का संकट
पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश ट्रिब्यूनल से कहा- मौत की सजा को करें निरस्त, ट्रायल हो निष्पक्ष
पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश ट्रिब्यूनल से कहा- मौत की सजा को करें निरस्त, ट्रायल हो निष्पक्ष
एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
Advertisement

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget