एक्सप्लोरर

एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान

Middle East Tensions: ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ईरान की “नई सत्ता” की ओर से उनसे युद्धविराम की अपील की गई है. हालांकि, ईरान में नेतृत्व में किसी बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे इस दावे पर और सवाल उठने लगे हैं.

West Asia Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने तेहरान की ओर से सीजफायर की गुजारिश किए जाने की बात कही थी. ईरान ने इसे पूरी तरह “आधारहीन और झूठा” करार दिया है. न्यूज़ एजेंसी Reuters के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से स्पष्ट किया कि ट्रंप का यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता परिवर्तन वाले दावे पर तीखा पलटवार किया है. ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप “अप्रैल फूल” बना रहे हैं, क्योंकि किसी देश का राष्ट्रपति ट्वीट से नहीं बदलता. मुंबई स्थित ईरान के कांसुलेट जनरल ने स्पष्ट किया कि Masoud Pezeshkian पहले भी देश के राष्ट्रपति थे और अब भी वही पद पर हैं, यानी ईरान में किसी तरह का सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ है. ईरान की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर रहा है और इसे भ्रामक तथा राजनीतिक बयानबाजी मान रहा है.

ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज

दरअसल, इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ईरान की “नई सत्ता” की ओर से उनसे युद्धविराम की अपील की गई है. हालांकि, ईरान में नेतृत्व में किसी बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे इस दावे पर और सवाल उठने लगे हैं.

ट्रंप ने यह भी कहा था कि उन्होंने ईरान से कहा है कि यदि Strait of Hormuz को फिर से खोल दिया जाता है, तो अमेरिका इस प्रस्ताव पर विचार कर सकता है. वहीं, ईरान के इस कड़े खंडन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है.

वॉर खत्म करने के संकेत

दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने मंगलवार को Al Jazeera को दिए इंटरव्यू में साफ संकेत दिया कि ईरान युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ईरान की जनता से धमकाने के लहजे में बात नहीं करनी चाहिए. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान युद्ध को जल्द खत्म किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका दोबारा वापसी भी कर सकता है. जब Reuters ने उनसे पूछा कि युद्ध कब तक समाप्त होगा, तो उन्होंने कहा कि इसकी कोई निश्चित समयसीमा बताना संभव नहीं है.

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद अब ईरान की परमाणु क्षमता काफी हद तक कमजोर हो चुकी है और वह परमाणु शक्ति बनने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हालात कब सामान्य होंगे, इसे लेकर अभी स्पष्ट समय तय नहीं किया जा सकता.

गौरतलब है कि United Kingdom, Spain और France जैसे कई सहयोगी देशों ने इस युद्ध में United States का साथ देने से इनकार कर दिया है. इस पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन देशों को तेल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वे या तो अमेरिका से तेल खरीदें या फिर “हिम्मत दिखाकर” Strait of Hormuz से खुद लेकर आएं.

ये भी पढ़ें: 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड', जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताई अपनी शर्त

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget