एक्सप्लोरर

VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में ब्लास्ट हो गया. ये दफ्तर चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में है. घटना करीब शाम पांच बजे की है. पुलिस ने जांच जारी है.

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके से जुड़ा एक वीडियो सामने आया. इसमें एक शख्स बीजेपी हेडक्वार्टर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंकता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद वहां धमाका होता है. हैंड ग्रेनेड फेंकर शख्स वहां से भाग जाता है. ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली है.

फॉरेंसिक जांच में क्या पता चला?

चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह क्रूड बम का हमला हो सकता है, जिसे गन पाउडर मिलाकर बनाया गया हो. फॉरेंसिक जांच में इसके सबूत मिले हैं. 2 युवक बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के बाद दोनों की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है.

खाली कराया गया बीजेपी दफ्तर

बीजेपी कार्यालय के बाहर धमाके के बाद अफरातफरी मच गई. पूरे शहर में 'हाई अलर्ट' है. NIA की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. BJP दफ्तर को भी खाली करा दिया गया.

चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाद जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ उसके ऑनर ने क्या कहा? मां का बयान भी आया

चंडीगढ़ की एसएसपी ने क्या कहा?

चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कनवरदीप कौर के अनुसार, धमाके में क्रूड मटेरियल शामिल होने का संदेह है. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में डर फैल गया. कनवरदीप कौर ने मीडिया को बताया कि लगभग 5 बजे पुलिस को बीजेपी कार्यालय के बाहर जोरदार धमाके जैसी आवाज की जानकारी मिली. 

दफ्तर के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान- पुलिस

पुलिस के अनुसार, इस धमाके से बीजेपी कार्यालय के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ. तस्वीरों में इलाके में तैनात पुलिसकर्मी और क्षतिग्रस्त स्कूटर और कारें दिखाई दे रही हैं. हालांकि धमाका कम तीव्रता का था, लेकिन इससे इलाके में चिंता का माहौल बन गया.

बीजेपी नेता व चंडीगढ़ मेयर के भाई, विनीत जोशी ने मीडिया से कहा कि इस घटना में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए. उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचित किया गया. 

पंजाब बीजेपी के चीफ सुनील जाखड़ ने क्या कहा?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि इस तरह के प्रयास राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, पहले पंजाब में लगातार पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमले हुए. हाल ही में होशियारपुर में बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया और आज चंडीगढ़ में बीजेपी राज्य कार्यालय पर हमला हुआ. इन घटनाओं की श्रृंखला राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के प्रयासों को दर्शाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget