बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है सुनामी. Salman Khan करने जा रहे हैं ऐसा धमाका… जो सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है.सलमान खान की अगली मेगा-एक्शन फिल्म का ऐलान हो चुका है. और इसकी स्टारकास्ट इतनी तगड़ी है कि ब्लॉकबस्टर अभी से तय मानी जा रही है.अब फिल्म को हिंदी बेल्ट के साथ साउथ में सुपरहिट बनाना है तो माहौल तो बनाना पड़ेगा बॉस. तभी तो इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार Nayanthara की एंट्री हो चुकी है.जवान में Shah Rukh Khan के साथ नजर आने के बाद… अब नयनतारा, ‘भाईजान’ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फ्रेश और महंगी जोड़ियों में से एक मानी जा रही है.लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. सलमान को टक्कर देने के लिए लौट रहे हैं रोजा फेम अरविंद स्वामी एक तरफ सलमान का स्वैग. दूसरी तरफ अरविंद स्वामी का शातिर दिमाग. ये फेस-ऑफ इस साल का सबसे बड़ा होने वाला है.इतना ही नहीं, खबरें तो ये भी हैं इसमें अनिल कपूर की भी एंट्री हो चुकी है. अब बात डायरेक्टर की... ये नेशनल अवॉर्ड विनर हैं और फिल्मों में इनका सक्सेस रेट कमाल का है. इन्होंने अब तक 6 फिल्में बनाई हैं जिनमें से 5 सुपरहिट हैं..हम बात कर रहे हैं वाम्शी पेडिपल्ली की... जो सबसे बड़ी पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी में हैं. फिल्म का स्केल और बजट इतना बड़ा है कि इसे बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है.सलमान खान इसमें एक ऐसे अवतार में नजर आएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया. फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है. हालांकि एक्शन ड्रामा का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. फिलहाल इसे SVC63 कहा जा रहा है.खबर है कि सलमान इस बार ‘डार्क हीरो’ या गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे. इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है.दबंग खान ने खुद ये गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने X पर लिखा. दिल, दिमाग, जिगर से... दिल दिमाग जिगर से...रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 2027 में ईद पर रिलीज की जा सकती है.इसके अलावा सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में दिखेंगे. फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल है लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इसकी रिलीज पोस्टपोन हो सकती है. लेकिन फिलहाल दबंग खान के फैंस तो इस बात से खुश हैं कि एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है.