धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
हाल ही में हमारी बात धुरंधर: द रिवेंज के एक्टर ऋषभ से हुयी ऋषभ ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें यह रोल ऑडिशन के जरिए मिला और बाद में पता चला कि उनका सीन संजय दत्त के साथ है, जो उनके लिए ड्रीम कम ट्रू था। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद शांत, पेशेंट और डिटेलिंग पर फोकस करने वाले हैं।
ऋषभ ने बताया कि मुंबई में स्ट्रगल आसान नहीं है यहां टिके रहने के लिए पैसे, मेहनत और मजबूत इरादे जरूरी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की सफलता जबरदस्त है और हर जगह पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
प्रोपेगैंडा के आरोपों पर उनका मानना है कि फिल्म सिर्फ रियलिटी दिखाती है। उन्होंने कहानी के कई हिस्सों को सस्पेंस में रखते हुए आगे के पार्ट्स की ओर इशारा किया।
आखिर में ऋषभ ने कहा कि इस फिल्म से उनके करियर को बड़ा बूस्ट मिला है और अब उन्हें नए-नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं




















