एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश ट्रिब्यूनल से कहा- मौत की सजा को करें निरस्त, ट्रायल हो निष्पक्ष

शेख हसीना ने मांग की कि उनके खिलाफ चल रहा ट्रायल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार और पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे.

Sheikh Hasina News: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश की अथॉरिटीज से अपील की है कि उन्हें पिछले साल सुनाई गई मौत की सजा को कानूनी रूप से निरस्त किया जाए. उन्होंने यह भी मांग की कि उनके खिलाफ चल रहा ट्रायल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार और पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे.

शेख हसीना की इस मांग को उनके समर्थक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है. यह कदम बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के तारिक रहमान के नेतृत्व में ढाका में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद उठाया गया है और ऐसे समय में जब हसीना की अवामी लीग के कुछ नेता, भारत या यूरोप में शरण लिए हुए हैं. वो अब बांग्लादेश में पार्टी को एक्टिव करने की संभावना तलाश रहे हैं. 

30 मार्च को लिखे गए इस पत्र में 5 मांगें शामिल थीं, जिनमें से एक यह थी कि शेख हसीना के खिलाफ दिए गए फैसले और सजा को 'तत्काल कानूनी रूप से अमान्य घोषित करते हुए रद्द किया जाए' और मृत्युदंड को लागू करने के लिए कोई कदम न उठाया जाए.
 
पत्र में आगे कहा गया कि हसीना के खिलाफ आगे की सभी कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्ष सुनवाई मानकों के पूर्ण अनुपालन में की जानी चाहिए, जिसमें उचित सूचना, सभी आरोपों और सबूतों का खुलासा, अपनी पसंद के कानूनी प्रतिनिधि के साथ बचाव में भाग लेने का अवसर और 'एक स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायाधिकरण के समक्ष सुनवाई' शामिल है.

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) बांग्लादेश का एक घरेलू युद्ध अपराध न्यायालय है. इसी ने पिछले साल 17 नवंबर को शेख हसीना को 2024 में छात्र नेतृत्व वाले प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई को मानवता के खिलाफ बताते हुए दोषी ठहराया था और मौत की सजा सुनाई थी. ICT ने उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अवामी लीग के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों के खिलाफ अपराधों को सुविधाजनक बनाने और रोकने में विफल रहने का दोषी ठहराते हुए अलग से आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी.

ये भी पढ़ें: एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget