एक्सप्लोरर

'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है क्योंकि मैंने पार्टी को अंदर से जाना है, लेकिन पार्टी उन मुस्लिमों के खिलाफ है, जो देश में रहकर देश को क्षति पहुंचाना चाहते हैं.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी की जीत तय है. 

मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि महाकुंभ मेले के बाद सनातनी जाग उठा है. इसलिए मैं जहां जाता हूं, सबसे कहता हूं कि मिलकर टीएमसी के खिलाफ वोट कीजिए क्योंकि अगर यह दोबारा सत्ता में आई तो जनता के साथ हमें भी भगा दिया जाएगा और फिर कहां जाना है, पता नहीं क्योंकि सबका देश है, लेकिन विश्व में हिंदुओं का सिर्फ यही देश है. अगर ऐसा नहीं चाहते हैं तो भाजपा को वोट करें. 

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो मैं तो चलो मुंबई चला जाऊंगा, लेकिन बाकी लोग कहां जाएंगे. उन्होंने कहा भी था कि अगर वो नहीं होतीं तो कब का बंगाली हिंदुओं को भगा देते. अब खुद लोग उनके मुंह से ऐसी बातें सुन रहे हैं तो क्या कहें.

बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं: मिथुन

बीजेपी पर एंटी-माइनॉरिटी की राजनीति की राजनीति करती है. इस सवाल के जवाब में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है क्योंकि मैंने पार्टी को अंदर से जाना है, लेकिन पार्टी उन मुस्लिमों के खिलाफ है, जो देश में रहकर देश को क्षति पहुंचाना चाहते हैं. हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है. 

SIR पर क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?

SIR को लेकर सवाल पर मिथुन ने कहा, 'आखिर इसका विरोध कौन कर रहा है? कौन-कौन सी हस्तियां इसके खिलाफ हैं? उनसे पूछिए कि 'न' कहने का कारण क्या है. यह क्यों नहीं होना चाहिए? हम आखिरी चुनाव तो जीत चुके हैं, 44,300 वोटों से जीते हैं और 44 हजार वोट कैंसिल हो गए तो जीता कौन, हम न? आप क्या चाहते हैं कि हम बेईमानी करके बाकी की तरह सरकार बनाएं या फिर संविधान के मुताबिक सत्ता में आएं. कुछ उन लोगों के लिए आवाज उठाई जा रही है, जो हमारे देश के ही नहीं हैं. अगर हमारे देश के नागरिकों के साथ गलत होगा तो मैं भी विरोध करुंगा, लेकिन जो हमारे हैं नहीं, उनके लिए किन्हें तकलीफ हो रही है? पूरे राज्य में ममता बनर्जी ही विरोध कर रही हैं क्योंकि उन्हीं वोटो से जीतकर आना है और किसी दूसरे का नाम बताइए.'

'बीजेपी जीती तो खान-पान भी तय करेगी', सवाल पर क्या बोले मिथुन?

जब उनसे पूछा गया कि ममता बनर्जी आरोप लगाती हैं कि अगर भाजपा यहां आ गई तो यहां के लोग क्या खाएंगे, यह भी भाजपा तय करेगी. इस पर मिथुन ने कहा कि भाजपा 21 राज्यों में सरकार चला रही है क्या वे वहां के लोगों के खान-पान का फैसला कर रहे हैं? लोग अपनी मर्जी से खा रहे हैं, वे मछली, चिकन, सबकुछ खा रहे हैं. कुछ जगहों पर धार्मिक कारणों से कुछ खास तरह के मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, खासकर उन क्षेत्रों में जो हमारे लिए बहुत संवेदनशील हैं, लेकिन हम भी उनके कुछ फैसलों की इज्जत करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसी को लेकर राजनीति करनी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget