एक्सप्लोरर

पुतिन का भारत दौरा तय! रूस-यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और भारत-चीन संबंधों पर रूस ने कह दी बड़ी बात

Russia President Vladimir Putin to Visit India: व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.

Vladimir Putin to Visit India: रूस के राष्ट्रपति जल्द भारत के दौरे पर आ सकते हैं. पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेश्केव ने ABP न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन जल्द भारत आएंगे, हम इसकी तैयारी में है लेकिन मैं अभी तय तारीख़ नहीं बता सकता हूं.

दिमित्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में 2 बार रूस का दौरा कर चुके हैं और आने वाले दिनों में हम जल्द ही रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा भी देखेंगे. पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि मोदी और पुतिन के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और इस वजह से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती होती जा रही है.दोनों देशों के बीच व्यापार भी लगातार बढ़ रहा है.

यूक्रेन युद्ध पर समाधान को लेकर क्या बोले?
 
पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संबंध अच्छे हैं और उन्हें First Hand जानकारी हमेशा रहती है. हम युद्ध के समाधान के मुद्दे पर हर उस देश का स्वागत करते हैं जो कि शांति में यक़ीन रखता है, जिसमें हमारा मित्र देश भारत भी शामिल है. अभी फिलहाल मध्यस्थता को लेकर कोई जानकारी नहीं है. 
 
पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी से जब अमेरिका द्वारा लंबी दूरी वाली मिसाइलों के यूक्रेनी इस्तेमाल की मंज़ूरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाइडेन प्रशासन का यह फैसला उनके घरेलू हालात से जुड़ा हुआ है. बाइडेन आने वाले ट्रंप प्रशासन के सामने असामान्य परिस्थितियां पैदा करना चाहते हैं. ट्रंप प्रशासन आगे क्या करेगा, यह अभी कह पाना मुश्किल है लेकिन ट्रंप ने शांति की बात लगातार दोहराई है और चुनाव के दौरान कहा है कि युद्ध को ख़त्म करेंगे. हालांकि बाइडेन वो सब कुछ करना चाहते हैं जिससे युद्ध लगातार जारी रहे.
 
क्या ट्रंप 48 घंटे में खत्म करा देंगे युद्ध?
 
पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी से जब यह पूछा गया कि क्या ट्रंप 48 घंटे में युद्ध ख़त्म करा देंगे ? तो इस सवाल के जवाब में दिमित्री ने कहा कि हम नहीं जानते हैं कि ट्रंप क्या करने वाले हैं, ऐसी कोई संभावना नहीं है कि सब कुछ एक दिन में हो जाए लेकिन ट्रंप शांति की बात करते आए हैं. हालांकि अमेरिका और यूक्रेन को दो टूक चेतावनी देते हुए दिमित्री ने कहा कि अगर हम पर लंबी दूरी वाली मिसाइलों से यूक्रेन हमला करता है तो हमारी जवाबी कार्यवाई ज़रूर होगी.
 
वहीं रूस के भारत और चीन से संबंधों पर भी पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रूस के भारत और चीन दोनों से अच्छे संबंध हैं. किसी भी देश को किसी देश के मामले में दखल नहीं देना चाहिए. कज़ान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बहुत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात हुई है. इस मुलाकात में रूस का कोई रोल नहीं है लेकिन हमें खुशी है कि यह ऐतिहासिक मुलाकात रूस की धरती पर हुई है. भारत और चीन दोनों के लिए रूस हर संभव और हर मांगी मदद करने को तैयार रहेगा. 
 
रूस की स्पूतनिक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा आज नयी दिल्ली में भारतीय पत्रकारों से मुलाकात का कार्यक्रम था, जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत की. इस कार्यक्रम में स्पूतनिक न्यूज़ एजेंसी के महानिदेशक दिमित्री किश्लेव और स्पूतनिक की हेड ओल्गा लिसोगोर ने भी भारतीय पत्रकारों से बातचीत की.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला करेगा रूस! पुतिन ने परमाणु नीति में किए बदलाव, बाइडेन को दे डाली चुनौती

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget