एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के अस्पतालों में हमले कर रहा है रूस, जेलेंस्की बोले- दुनिया देख रही है 'नरसंहार'

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में कानून के प्रोफेसर और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिवक्ता रेयान गुडमैन ने कहा कि हमलों के तरीके से अभियोजकों को यह मामला बनाने में मदद मिलेगी कि ये जानबूझकर किए गए हमले हैं.

यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हुए एक महीना हो गया है और इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के अस्पतालों, एम्बुलेंस, चिकित्सकों, मरीजों और यहां तक ​​​​कि नवजात शिशुओं पर भी हमले किए हैं. ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ ने स्वतंत्र रूप से ऐसे कम से कम 34 हमलों को देखा है. इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुये यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया इन हमलों को देख रही है यह नरसंहार है. 

हर नए हमले के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनके जनरल और क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) के शीर्ष सलाहकारों के खिलाफ युद्ध अपराधों के मुकदमों के लिए मांग तेज होती जा रही है. इन्हें दोषी ठहराने के लिए अभियोजकों को यह दिखाना होगा कि हमले महज दुर्घटना या इससे हुई क्षति नहीं हैं.

रूस को युद्ध अपराध के मुकदमों से घेरना चाहता है अमेरिका

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में कानून के प्रोफेसर और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के पूर्व विशेष अधिवक्ता रेयान गुडमैन ने कहा कि हमलों के तरीके से अभियोजकों को यह मामला बनाने में मदद मिलेगी कि ये जानबूझकर किए गए हमले हैं. उन्होंने कहा कि अभियोजक इस बात से निष्कर्ष निकालेंगे कि कितने अस्पतालों को निशाना बनाया गया कितनी बार निजी सुविधाओं को बार-बार और किस अवधि में निशाना बनाया गया.

युद्ध अपराध अभियोजकों के लिए अस्पतालों पर जानबूझ कर किए गए हमले सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. वहीं इस युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलडिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध को समाप्त करने के लिए फिर से बातचीत करने की अपील की है लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन शांति के लिए अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा.

डोनबास की मुक्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है रूसी सेना

जेलेंस्की राष्ट्र के नाम शुक्रवार रात अपने वीडियो संबोधन में रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई को जवाब देते हुए दिखाई दिए. रुडस्कोई ने कहा था कि रूसी सेना अब मुख्य लक्ष्य डोनबास की मुक्ति पर ध्यान केंद्रित करेगी.

रूस समर्थित अलगाव वादियों का 2014 से पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के हिस्से पर नियंत्रण है और रूसी सेना यूक्रेन से और अधिक क्षेत्र को नियंत्रण में करने के लिए जूझ रही है जिसमें मारियुपोल शहर भी शामिल है.जेलेंस्की ने उल्लेख किया कि रूसी सेना ने हजारों सैनिकों को खो दिया है लेकिन अब भी वह कीव या खारकीव पर कब्जा करने में सक्षम नहीं है.

जंग के बीच रूस को मिला यूक्रेन बॉर्डर से सटे बेलगोरोड शहर का समर्थन, जानिए क्यों गाड़ियों पर लगा रहे हैं 'Z' का निशान

आज NSA डोभाल और एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, गलवान संघर्ष के बाद पहला भारत दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...',UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...', UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, लाल सागर में हुई घटना, जानें पूरा मामला
अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, लाल सागर में हुई घटना, जानें पूरा मामला
Ethiopia: इथोपिया में लैंडस्लाइड से मची तबाही; अब तक 50 लोगों की मौत और 125 लोग लापता
इथोपिया में लैंडस्लाइड से मची तबाही; अब तक 50 लोगों की मौत और 125 लोग लापता
US Israel Iran War Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान
Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget