एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: ब्रिक्स सम्मेलन में अफगान संकट पर चर्चा की संभावना, चीन ने दिया संकेत

Afghanistan Crisis: भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स सम्मेलन डिजिटल तरीके से होगा. सम्मेलन इसी महीने होने जा रहे हैं. चीन ने संकेत दिया कि अफगानिस्तान में उत्पन्न संकट पर चर्चा होने की संभावना है.

Afghanistan Crisis: चीन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि इस महीने होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन में काबुल में अमेरिका समर्थित सरकार को तालिबान की तरफ से सत्ता से हटाने के बाद अफगानिस्तान में उत्पन्न संकट पर चर्चा होने की संभावना है. तेरहवां ब्रिक्स सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में डिजिटल तरीके से होगा.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वीनबिन ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘ ब्रिक्स उभरते बाजार एवं विकासशील देशों के बीच सहयोग का अहम मंच है. यह अंतरराष्ट्रीय विषयों में सकारात्मक स्थायित्वकारी रचनात्मक ताकत है.’’ प्रवक्ता से सवाल पूछा गया था कि क्या आगामी ब्रिक्स सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा होगी.

वांग ने कहा कि ब्रिक्स देशों की संवाद एवं समन्वय कायम रखने तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों एवं और साझा हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर बयान देने की अच्छी परंपरा रही है . उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों की बैठक के जरिए अफगान मुद्दे पर ‘ संवाद एवं समन्वय’ है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में 24 अगस्त को हुई बैठक में ब्रिक्स देशों के शीर्ष अधिकारियों ने तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान से कई आतंकवादी संगठनों द्वारा अपनी गतिविधियां तेज करने की संभावना को लेकर बढ़ रही चिंता की पृष्ठभूमि में आतंकवाद एवं आतंक के वित्त पोषण का मुकाबला करने के लिए व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक कार्ययोजना पारित की थी.

भारत की मेजबानी में डिजिटल तरीके से यह बैठक हुई जिसमें भारत ने सीमापार आतंकवाद तथा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों की गतिविधियों का मुद्दा भी उठाया जिन्हें ‘राजकीय समर्थन’ प्राप्त है एवं जो शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं.

ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन और दक्षिण अफ्रीका) दुनिया के सबस अधिक उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक दूसरे के समीप लाता है और यह 41 फीसद वैश्विक जनसंख्या, 24 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी एवं 16 प्रतिशत वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है.

चीन और रूस ने अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज हुए तालिबान से संपर्क स्थापित किया और काबुल में पाकिस्तान के साथ अपने दूतावासों को खुला रखा जबकि भारत, अमेरिका एवं कई पश्चिमी देशों ने राजनयिक मिशनों को बंद कर दिया है एवं इस युद्ध प्रभावित देश से अपने कर्मियों को निकाल लिया है.

Afghanistan Crisis: पाकिस्तान के हमदर्द चीन को तालिबान ने बताया सबसे महत्वपूर्ण साझेदार, कहा- बीजिंग से है उम्मीद

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे US नागरिक और तालिबान का जिक्र करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget