एक्सप्लोरर

PM Modi in Russia: PM मोदी का कजान में अनोखा स्वागत सत्कार! जानें, क्यों दिया गया चक-चक और रोटी

Brics Summit: रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी व्यंजन चक-चक लड्डू और कोरोवाई केक परोसा गया. विदेशी धरती पर पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

PM Modi Greeted With chak chak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस पहुंचे. कजान पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रूसी समुदाय के लोगों ने कृष्ण भजन के साथ किया. साथ ही उन्हें पारंपरिक रूसी व्यंजनों (चक-चक और कोरोवाई रोटी) से भरी प्लेटें परोसी गईं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें दिख रहा है कि उनके स्वागत में खड़ी चमकीले रंग के कॉस्ट्यूम में महिलाएं हाथों में चक-चक और कोरोवाई रोटी पकड़े थीं. पीएम मोदी और बाकी देशों से आए नेताओं को पड़ोसी के व्यंजन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से अहम हैं.

क्या है चक-चक?

दरअसल, चक-चक एक मिठाई है. यह रतलामी सेव के आकार के गेहूं के आटे के तले टुकड़ों से बनती है. चक-चक को गोल या घनाकार बनाये जाते हैं. पीएम मोदी को परोसे गए चक-चक गोल थे, जो कि बिहार के मुरही-के-लाई और ओडिशा के मुआ जैसे थे. चक-चक तातारस्तान और बश्कोर्तोस्तान के क्षेत्रों का मीठा पकवान है, जिसे तातारस्तान की राष्ट्रीय मिठाई माना जाता है.

चक-चक तैयार करने के लिए अखमीरी आटे को आम तौर पर कई आकार में काटा जाता है, जो अक्सर भारतीय सेव जैसा दिखता है. इन आटे के टुकड़ों को तब तक तेल में डीप-फ्राई किया जाता है, जब तक कि वे बाहर से कुरकुरे और सुनहरे न हो जाएं. तले टुकड़ों को फिर जमा किया जाता है और चीनी, शहद और पानी से बने गर्म सिरा से भिगोया जाता है. मीठे सिरे का इस्तेमाल तले हुए आटे के टुकड़ों को एक साथ बांधने और उसे नया आकार देने के लिए किया जाता है. जिसके बाद यह मीठा व्यंजन बनकर तैयार होता है.

गेहूं के आटे से बनी रोटी होती है कोरोवाई 

वहीं, बात अगर कोरोवाई की करे तो ये आमतौर पर गेहूं के आटे से बनी गोल, सजी हुई रोटी होती है, जिसे अक्सर कई डिजाइनों से सजाया जाता है. कोरोवाई को बनाने में आटे की कई परत का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें एक साथ बुनकर सुंदर रोटी बनाई जाती है. यह रोटी आमतौर पर बड़ी मात्रा में पकाई जाती है और रूसी विवाह अनुष्ठानों में इसका अलग ही रिवाज है, जहां इसे नवविवाहित जोड़ों के सिंबल के रूप में मेहमानों को दिया जाता है.

कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए रूस पहुंचे. इस दौरान ब्रिक्स देश के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इससे पहले उनके भव्य स्वागत ने दुनिया भर का ध्यान खींचा. कजान एयरपोर्ट से होटल कॉर्स्टन तक प्रधानमंत्री मोदी का अनोखा स्वागत सत्कार किया गया. यह पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी का विदेशी धरती पर अलग अंदाज में स्वागत किया गया हो.

ये भी पढ़ें: Brics Summit: पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति के बीच कल होगी द्विपक्षीय मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
ट्रंप की इकलौती मुस्लिम मंत्री समीरा मुंशी कौन? इस बात से खफा, छोड़ दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का साथ
ट्रंप की इकलौती मुस्लिम मंत्री समीरा मुंशी कौन? इस बात से खफा, छोड़ दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का साथ
कॉफी पीते नेतन्याहू की वीडियो असली है या AI जेनेरेटेड? भारत में इजरायल के एंबेसडर ने किया बड़ा दावा
कॉफी पीते नेतन्याहू की वीडियो असली है या AI जेनेरेटेड? भारत में इजरायल के एंबेसडर ने किया बड़ा दावा
उड़ानों पर ब्रेक के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा ऑपरेशन, तीसरे हमले ने बढ़ाई चिंता
उड़ानों पर ब्रेक के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा ऑपरेशन, तीसरे हमले ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Embed widget