एक्सप्लोरर

PM Modi In Kuwait: 'आपने महत्वपूर्ण योगदान दिया', कुवैत में पीएम मोदी ने भारतीयों को किया संबोधित, 10 बड़ी बातें

India Kuwait Relations: पीएम नरेंद्र मोदी ने 43 साल बाद कुवैत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय की उपलब्धियों की सराहना की और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर भी जोर दिया.

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत का ऐतिहासिक दौरा किया जो भारत और कुवैत के बीच रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत है. बता दें कि पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की ओर से कुवैत का ये पहला दौरा था. मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात करते हुए कहा कि उनका ये दौरा न केवल कुवैत में भारतीयों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए है बल्कि ये दोनों देशों के बीच भविष्य के साझेदारी को आकार देने का एक मौका है.

1. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत करते हुए कहा कि ये उनके लिए एक विशेष पल है क्योंकि भारत से कुवैत आने में सिर्फ चार घंटे लगते हैं, लेकिन एक भारतीय प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक का समय लगा.

2. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा और कहा "आपने कुवैत के विकास में भारतीय कौशल और तकनीकी प्रतिभा से महत्वपूर्ण योगदान दिया है." मोदी ने इस अवसर पर भारतीयों की सफलता का जश्न मनाने की बात भी की.

3. पीएम ने कुवैत में रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला अल बरौन और अब्दुल लतीफ अल नेसेफ से मुलाकात की और उनके योगदान की सराहना की.

4. प्रधानमंत्री ने कुवैत में रह रहे 101 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मंगल सैन हांडा से भी मुलाकात की जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पीएम से मिलने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी.

5. उन्होंने कुवैत के नेतृत्व से कहा कि उनका ये दौरा भारत और कुवैत के बीच एक स्थिर और समृद्ध साझेदारी की दिशा में कदम उठाने का अवसर है. दोनों देशों के बीच बिजनेस, सुरक्षा और स्थिरता के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

6. प्रधानमंत्री मोदी ने 26वें अरबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भाग लिया जो कुवैत में खेलों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

7. भारत और कुवैत के बीच बिजनेस 2023-24 में $10.47 बिलियन तक पहुंच गया है जिसमें कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है.

8. कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समूह है जो कुल आबादी का 21% और कार्यबल का 30% हिस्सा है. भारतीयों का योगदान कुवैत की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण है.

9. जानकारी के अनुसार भारत के निर्यात ने 2023 में पहली बार $2 बिलियन का आंकड़ा पार किया है जबकि कुवैत की ओर से भारत में निवेश 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.

10. बताया जाता है कि भारत और कुवैत के बीच सदियों पुरानी दोस्ती रही है जो तेल युग से पहले के समुद्री व्यापार से जुड़ी हुई है. ऐसे में पीएम मोदी ने इन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

ये भी पढ़ें:  'किसी डर के बिना', 'वीटो की अनुमति नहीं देंगे'.... विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किसे सुना दी खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget