एक्सप्लोरर

बलूचिस्तान में PAK आर्मी के काफिले पर फिदायीन अटैक, BLA का दावा- 90 जवानों को मारा, पाकिस्तानी मीडिया बोला- 7 की मौत

बलूचिस्तान के नोशिकी में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ है. यहां पहले सिलसिलेवार धमाके हुए और फिर फायरिंग हुई. इस हमले के बाद शहर के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई.

Attack on Pakistani Army Convoy: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक के बाद खलबली मची हुई है. इस बीच रविवार (16 मार्च) को बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला हो गया. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. बीएलए ने दावा किया कि इस अटैक में उसने पाकिस्तानी सेना के 90 जवानों को ढेर कर दिया. 

द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के काफिले पर नोशिकी में हमला हुआ. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरसीडी हाईवे पर सेना के काफिले पर हमला किया गया. यहां पहले सिलसिलेवार कई धमाके हुए और फिर भारी गोलीबारी हुई. इस हमले के बाद कई एंबुलेंस और सुरक्षा बलों को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया, जबकि अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

पाकिस्तान सेना की 8 गाड़ियों को बनाया निशाना: BLA

पाक सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा, 'बीएलए की फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशिकी में आरसीडी हाईवे पर रसखान मिल के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया. इस काफिले में आठ बसें शामिल थीं, जिनमें से एक पूरी तरह नष्ट हो गई.' 


बलूचिस्तान में PAK आर्मी के काफिले पर फिदायीन अटैक, BLA का दावा- 90 जवानों को मारा, पाकिस्तानी मीडिया बोला- 7 की मौत

हमने पाक सेना के 90 जवानों को किया ढेर: BLA

बीएलए की ओर से दावा किया गया कि इस हमले में पाकिस्तान सेना के 90 जवान मारे गए. संगठन ने कहा कि हमले के तुरंत बाद बीएलए के फतह दस्ते ने आगे बढ़कर एक बस को पूरी तरह घेर लिया और उसमें सवार सभी जवानों पर हमला कर उन्हें मार डाला. 

हमले में 7 यात्रियों की हुई मौत: PAK मीडिया

हालांकि पाक माडिया का कहना है कि नोशिकी-दलबंदिन हाईवे पर हुए हमले में 7 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 35 घायल हैं. अधिकारियों की ओर से अबतक विस्फोट की वजह नहीं बताई गई है. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नोशिकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के अनुसार, हालात को संभालने के लिए मीर गुल खान नसीर टीचिंग अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच जारी है. 

BLA ने जाफर एक्सप्रेस को कर लिया था हाईजैक

बीएलए ने 12 मार्च को क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे. संगठन ने पाक सरकार से बलूच नेताओं की रिहाई और बलूचिस्तान से पाक अधिकारियों को हटाने की मांग रखी थी. इसके लिए बीएलए ने शहबाज सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पाक सेना ने बंधकों की रिहाई के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया और करीब 30 घंटे बाद दावा किया कि उसने सभी बंधकों को रिहा कर लिया है और इसमें शामिल 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट जंग में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल, सऊदी में सैनिकों-हथियारों की तैनाती कर डबल गेम खेल रहा?
मिडिल ईस्ट जंग में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल, सऊदी में सैनिकों-हथियारों की तैनाती का डबल गेम?
17वीं बार इबोला के प्रकोप से जूझ रहा सेंट्रल अफ्रीका का देश कांगो, 350 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 91 की मौत
17वीं बार इबोला के प्रकोप से जूझ रहा सेंट्रल अफ्रीका का देश कांगो, अब तक 91 की मौत
ईरान के जब्त फंड से 25% जारी करने के तैयार US, तेल प्रतिबंधों में भी छूट को, ट्रंप के रुख में बड़ा बदलाव!
ईरान के जब्त फंड से 25% जारी करने को तैयार US, तेल प्रतिबंधों में भी छूट, बदला ट्रंप का रुख!
हंटावायरस से निपटने में स्पेन ने की मदद, तो WHO के डीजी ने कहा धन्यवाद; एक महीने के बाद मंजिल पर पहुंचा MV होंडियस क्रूज शिप
हंटावायरस से निपटने में स्पेन ने की मदद, तो WHO के डीजी ने कहा धन्यवाद; एक महीने के बाद मंजिल पर पहुंचा MV होंडियस क्रूज शिप

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget