एक्सप्लोरर

Pakistan: भारत की तारीफ कर इमरान खान ने पाक सरकार को ललकारा, बोले- 'नवाज की तरह भागूंगा नहीं'

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने हकीकी आजादी मार्च में कहा कि सरकार कान खोल कर सुन ले, मैं बहुत सारी चीजें जानता हूं पर मैं मेरे मुल्क के खातिर, अपनी आवाम के खातिर चुप हूं, बोलता नहीं हूं.

Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इमरान ने सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक निकाले जा रहे लॉन्ग मार्च (Hakiki Azadi) में जनता को संबोधित करते हुए भारत की विदेश नीति (Foreign Policy) की जमकर तारीफ की. 

उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जरिए सत्तारूढ़ शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं नवाज की तरह देश छोड़कर भागूंगा नहीं. मेरा जीना भी इसी जमीन पर होगा और मेरा मरना भी इसी जमीन पर ही होगा. 

'हमें चाहिए ताकतवर फौज'
उन्होंने कहा मैं वो पाकिस्तान देखना चाहता हूं जो आजाद मुल्क हो. इसके लिए आपको ताकतवर फौज चाहिए होती है. अगर आपकी फौज कमजोर होती है तो मुल्क की आजादी चली जाती है. हम अपने मुल्क को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं. 

इमरान खान ने कहा कि सरकार कान खोल कर सुन ले, मैं भी बहुत सारी चीजें जानता हूं पर मैं मेरे मुल्क के खातिर, अपनी आवाम के खातिर मैं चुप हूं, बोलता नहीं हूं.

क्या है हकीकी आजादी मार्च? 
पाकिस्तान की मौजूदा शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ पूर्व पीएम इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद तक एक हकीकी आजादी मार्च निकाल रहे हैं. जिससे सत्तारूढ़ सरकार पर दबाव बनाया जा सके. सरकार और सेना को यही बात रास नहीं आ रही है. जिसको लेकर इस्लाबाद में फौज की तैनाती कर दी गई है तो वहीं सरकार ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. 

क्या गिरफ्तार किए जाएंगे इमरान?
सूत्रों की माने तो अगर इस मार्च से सरकार को किसी तरह का खतरा महसूस होता है या कोई उपद्रव होता है तो पूर्व पीएम इमरान (Imran Khan) को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. इमरान पर कई मामलों को लेकर पहले से ही गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इमरान चाहते हैं कि पाकिस्तान में चुनावों (Pakistan General Election) का एलान किया जाए जिससे कि वह फिर एक बार देश में सत्ता के शीर्ष पर पहुंच सकें. 

Pakistan:'...तो बुरा होगा अंजाम', पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह की इमरान को चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget