एक्सप्लोरर

'PoK से बलूचिस्तान तक पाकिस्तान की सरकार चलाएगी मिलिट्री ऑपरेशन...,' चीन की धमकी के बाद शहबाज सरकार ने दी मंजूरी

Pakistan China Relation: शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम के जरिए आतंकवाद को खत्म करने की मंजूरी दे दी है. ये अभियान पीओके के साथ पाकिस्तान के सभी राज्यों में चलाया जाएगा.

Pakistan Government Launch Operation: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने देश में बढ़ रही बगावत और आतंकवाद को खत्म करने के लिए मिलिट्री ऑपरेशन चलाने का फैसला किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में नेशनल एक्शन प्लान की कमेटी ने 'ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम' को मंजूरी दे दी है. इस ऑपरेशन का मकसद पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंकवाद को खत्म करना है. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ये फैसला चीन से मिली धमकी के बाद लिया गया है.

दरअसल, ये अभियान गिलगिट-बाल्टिस्टान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ ही पाकिस्तान के सभी राज्यों में चलाया जाएगा. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व पीएम की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसका जमकर विरोध किया है. सभी पार्टियों का कहना है कि इस ऑपरेशन के लिए संसद से कोई सलाह नहीं ली गई है.

जानिए क्या है सैन्य ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम?

पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम का मकसद देश में बढ़ रहे चरमपंथ और आतंकवाद को खत्म करना है. सैन्य बलों का यह ऑपरेशन सभी कानूनी एजेंसियों के साथ आगे बढ़ेगा. इसमें आतंकवाद से जुड़े मामलों में बाधा डालने वाली कानूनी खामियों को दूर करने के लिए कानून बनाए जाएंगे. ये आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पाकिस्तान की अपनी जंग है. इसमें पाकिस्तान के किसी को भी राज्य के अधिकार को चुनौती देने की परमिशन नहीं दी जाएगी.

चीन के दबाव में लिया फैसला

आतंकवादी लगातार पाकिस्तान में चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीपैक को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस साल मार्च के महीने में 2 आतंकी हमले हुए थे. इस हमले को अंजाम देने का काम बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया. इस संगठन ने ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में घुसपैठ की कोशिश और खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले में चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर बम विस्फोट कर पांच चीनी इंजीनियरों को जान ले ली थी.

इसको लेकर पिछले दिनों चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियु जियानचाओ ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी, हालांकि, इसके बाद चीनी राजनेता ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से अलग मुलाकात की थी. इसके बाद ही पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने को मंजूरी दे दी.

ये भी पढ़ें: Air India Flight Delayed: एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ट्रंप बोले गुड न्यूज़, ईरान के साथ शुक्रवार को हो सकती है शांति वार्ता, जानें तेहरान का जवाब
राष्ट्रपति ट्रंप बोले गुड न्यूज़, ईरान के साथ शुक्रवार को हो सकती है शांति वार्ता, जानें तेहरान का जवाब
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
US Israel Iran War Live: अमेरिकी नाकाबंदी के बीच एक्शन में ईरान, IRGC ने दो जहाज किया जब्त
Live: अमेरिकी नाकाबंदी के बीच एक्शन में ईरान, IRGC ने दो जहाज किया जब्त
भारत आ रहे जहाज समेत 2 को आईआरजीसी ने होर्मुज के पास किया जब्त, अब ले जाया जा रहा ईरान
भारत आ रहे जहाज समेत 2 को आईआरजीसी ने होर्मुज के पास किया जब्त, अब ले जाया जा रहा ईरान

वीडियोज

Iran Attacks on 2 Ships in Hormuz: ट्रंप की धमकी ने अमेरिका को ही दलदल में धकेला? | US Iran War
Khabar Filmy Hain: अहान-अनीत की धमाकेदार वापसी, सतरंगा' से मचाएंगे बवाल! | Bollywood Masala
Iran US War ceasefire: ईरान का Trump को करारा जवाब! Ceasefire को बताया 'धोखा'! | IRGC | Ghalibaf
IRGC Firing On Ship in Hormuz:Trump के Ceasefire बढ़ाते ही भड़का ईरान ,IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग!
US-Iran War: Trump की नाकाबंदी से भड़का ईरान | Strait of Hormuz Crisis | Ceasefire | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
Explained: बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में कुल 91 लाख नाम कटने का कितना असर?
बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में 91 लाख नाम कटने का असर कितना
मोनालिसा की मां मीडिया के सामने हुईं भावुक, 'मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा, हमें...'
मोनालिसा की मां मीडिया के सामने हुईं भावुक, 'मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा, हमें...'
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
Assembly Election 2026 Live: नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, जानिए किसे मिली कमान
Live: नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, जानिए किसे मिली कमान
क्या हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते बिगड़ गए हैं? भाई क्रुणाल पांड्या ने दिया ऐसा जवाब; सब रह गए हैरान
क्या हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते बिगड़ गए हैं? भाई क्रुणाल पांड्या ने दिया ऐसा जवाब; सब रह गए हैरान
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल 4 बजे, ऐसे देख पाएंगे अपने नतीजे; पढ़ें लाइव अपडेट्स
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल 4 बजे, ऐसे देख पाएंगे अपने नतीजे; पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget