एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच क्यों ट्रोल हो रहे हैं पीएम इमरान खान? जानिए

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने देश को संबोधित करने के दौरान कई बार मैं, मुझे और मेरा शब्दों का इस्तेमाल किया. 31 मार्च को गुरुवार के दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान ने राष्ट्र को संबोधित किया था.

पाकिस्तान में गंभीर सियासी संकट बरकरार है. रविवार का दिन पीएम इमरान खान के लिए काफी अहम दिन होगा. इन सबके बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ट्विटर पर ट्रोल हुए हैं. इमरान खान ने देश को अपने संबोधन के दौरान कई बार मैं, मुझे और मेरा शब्दों का इस्तेमाल किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम इमरान खान 213 बार "मैं, मुझे, मेरा" का इस्तेमाल करने के लिए ट्विटर पर ट्रोल हो गए. 31 मार्च को गुरुवार के दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया था, जहां उन्होंने ये कहा था कि वो आखिरी गेंद तक खेलना बंद नहीं करेंगे.

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान हुए ट्रोल

पाकिस्तानी पीएम ने 45 मिनट के समय के दौरान 213 से अधिक बार "मैं, मुझे और मेरा" शब्दों का इस्तेमाल किया और इस गिनती की रिपोर्ट जियो न्यूज ने की. इमरान खान के इन तीन शब्दों को बोलने का एक छोटा वीडियो हामिद मीर नाम के एक पत्रकार द्वारा साझा किया गया था और यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इमरान खान के इस शॉर्ट वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने कई तरह से प्रतिक्रिया दी है. कुछ ने सत्र के दौरान इतनी बार इन शब्दों का इस्तेमाल करने पर उनकी कड़ी आलोचना की तो कुछ यूजर्स ने पाकिस्तानी पीएम का मजाक उड़ाया.

रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

प्रधान मंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका पर कुछ टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि एक ताकतवर देश उनकी रूस यात्रा से खुश नहीं था. बता दें कि इमरान खान देश के निचले सदन में बहुमत खो चुके हैं बावजूद इसके वो पीछे हटने को तैयार नहीं हैं उन्होंने कहा था कि वो इस्तीफा नहीं देंगे और आखिरी गेंद तक खेलेंगे. रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के गृह मंत्री बोले- इमरान के खिलाफ जमा हो गए हैं कुछ लुटेरे, हम नहीं छोड़ेंगे पीएम का साथ

Russia-Ukraine war: अमेरिका ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, यूक्रेन को देगा 300 मिलियन डॉलर की सहायता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget