एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने दे दिया दोस्त चीन को सबसे बड़ा धोखा, बना रहा अपना स्वदेशी फाइटर जेट, चीनी JF-17 की उतार रहा नकल

IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अपने नए विमान को रेड्यूस्ड रडार क्रॉस सेक्शन फीचर, इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक सिस्टम और एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक स्कैन्ड एरे रडार (AESA) जैसे अपडेट से लैस करने वाला है.

Pakistan Fighter Program : चीन और तुर्की जैसे देशों पर अपने रक्षा उपकरणों के लिए निर्भर रहने वाला पाकिस्तान अब आत्मनिर्भर होना चाहता है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब पाकिस्तान अपनी वायुसेना के लिए स्वदेशी फाइटर जेट को विकसित करने के प्रयास में जुटा है. पाकिस्तान का नया लड़ाकू विमान सिंगल इंजन पर होगा, जिसे 4.5 पीढ़ी के फाइटर प्रोग्राम के तौर पर विकसित करने की योजना है. लेकिन पाकिस्तान की इस योजना में दिलचस्प यह है कि पाकिस्तान के नए फाइटर प्रोग्राम का डिजाइन चीन के मौजूदा JF-17 लड़ाकू विमान से लिया गया मालूम पड़ता है.

IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अपने नए लड़ाकू विमान में रेड्यूस्ड रडार क्रॉस सेक्शन फीचर, इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक (IRST) सिस्टम और एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक स्कैन्ड एरे रडार (AESA) जैसे अपडेट से लैस करने वाला है.

चीन पर निर्भरता कम करने की है कोशिश!

शुरुआती रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि PFX एक डबल इंजन वाला लड़ाकू विमान होगा. हालांकि नए रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का फोकस ऐसे फाइटर प्रोग्राम पर है जो पूरी तरह से स्वदेशी स्तर पर विकसित हो. इसके अलावा इस प्रोग्राम में चीनी तकनीक पर अधिक निर्भरता से बचने की कोशिश भी है. बता दें कि पाकिस्तान के हथियार कार्यक्रम में चीन के प्रति निर्भरता तेजी से बढ़ी है, लेकिन पाकिस्तान अब इसे कम करना चाहता है.

भारत के जैसा आत्मनिर्भर बनने की है महत्वाकांक्षा

पाकिस्तान का यह स्वेदशी फाइटर प्रोग्राम बताता है कि पाकिस्तान की महत्वाकांक्षा अब भारत की तरह आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन को स्थापित करने की है. उल्लेखनीय है कि भारत ने आत्मनिर्भर होकर स्वदेशी रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान 2035 के बाद फिर से दो इंजन वाले फाइटर जेट के लिए विचार कर सकता है. इसके अलावा पाकिस्तान की भविष्य में पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट को स्वदेशी तौर पर विकसित करने की भी योजना है.

PFX प्रोग्राम के सामने अभी हैं कई बाधाएं

पाकिस्तान के PFX प्रोग्राम प्रोग्राम के सामने अभी कई तरह की बाधाएं है. जिसमें IRST, AESA रडार और स्टील्थ तकनीक जैसी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का विकास भी शामिल है. क्योंकि पाकिस्तान के पास इन प्रणालियों के उत्पादन का कोई अनुभव नहीं है, ऐसे में पाकिस्तान को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पर्याप्त निवेश और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से मदद की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः RCB और पाकिस्तान जैसा हो गया टीम इंडिया का हाल, WTC फाइनल के लिए अब ये हारे और वो जीते पर टिका मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget