एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान समर्थक नेता मियां महमूद गिरफ्तार, पूर्व PM बोले- अब तक PTI से जुड़े साढ़े 3 हजार लोगों को जेल में डाला गया

Pakistan News: पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. वहां पीटीआई नेता मियां महमूद-उर-रशीद लाहौर से गिरफ्तार किया गया है. इमरान समर्थकों की आए रोज गिरफ्तारियां की जा रहीं...

Pakistan Army Vs PTI : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान (Imran Khan) की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. वहां उनके समर्थकों को पकड़-पकड़कर जेलों में डाला जा रहा है. आज सुबह ही इमरान के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था. वहीं, अब खबर आई है कि PTI नेता मियां महमूद-उर-रशीद लाहौर से गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

सैन्य क्वार्टर पर हमले के बाद 76 लोग गिरफ्तार 

इमरान खान 9 मई, मंगलवार की शाम को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से अचानक गिरफ्तार कर लिए गए थे, जिसके बाद उनके समर्थकों ने देशभर में विरोध—प्रदर्शन किया. हिंसा व आगजनी में कई लोगों की जान चली गई थी. बताया जाता है कि इमरान समर्थकों ने एक शहर में पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर पर भी हमला कर दिया था. उस हमले के बाद मामले में अब तक 76 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं. सीपीओ रावलपिंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोजाना 50 से ज्यादा बार छापेमारी की जा रही है.


Pakistan: इमरान समर्थक नेता मियां महमूद गिरफ्तार, पूर्व PM बोले- अब तक PTI से जुड़े साढ़े 3 हजार लोगों को जेल में डाला गया

रावलपिंडी सीपीओ के मुताबिक, आरोपियों को तकनीकी डाटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया जा रहा है. अब तक जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनके बारे में अब अदालत में सबूत पेश किए जाएंगे.

48 घंटे कस्टडी में रहे थे इमरान नियाजी

वहीं, दूसरी ओर इमरान ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के लोगों को फर्जी मामले दर्ज करके जेलों में डाला जा रहा है. इमरान ने अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर बताया कि अब तक साढ़े 3 हजार पीटीआई वर्कर्स और नेताओं को विभिन्न केसों में पकड़ा जा चुका है. खुद इमरान भी 48 घंटे नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की कस्टडी में रहे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा किया गया.

यह भी पढ़ें: Arrest Of Imran Khan: इमरान खान फिर होंगे गिरफ्तार? अब आर्मी एक्ट के तहत दर्ज हुआ नया मामला, जानें क्या लगे आरोप

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget