एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में भड़की हिंसा, इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतरे, विदेशों में भी दिखा असर

Pakistan Protests: पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों की ओर से 'करो या मरो' आंदोलन चलाए जा रहे हैं. पीटीआई समर्थक इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए.

Violence In Pakistan: पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने रविवार (24 नवंबर) को राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ़ते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर लोगों को परेशान करने की कोशिश की है. वहीं कुछ स्थानों से पुलिस फायरिंग की भी खबरें सामने आई हैं. ऐसे में पीटीआई समर्थक इमरान खान की रिहाई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान करते हुए 24 नवंबर को 'चुराए गए जनादेश' और तानाशाही शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही थी. राजधानी इस्लामाबाद में इस विरोध प्रदर्शन के लिए भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. इसके बावजूद पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं जिससे हिंसा और संघर्ष की स्थिति बन गई है. वहीं इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इस विरोध को गैरकानूनी बताते हुए सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं.

क्या है 'गुलामी की बेड़ियां तोड़ने'वाला आंदोलन?
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर कर रहे हैं. बता दें कि एक वीडियो में उन्हें कंटेनर पर खड़ा देखा गया जहां वे पीटीआई कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे थे. बताया जा रहा है कि विरोध से पहले पाकिस्तान के प्रमुख सड़कों को सील कर दिया गया है और कुछ क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. पीटीआई के समर्थकों ने इस मार्च को 'गुलामी की बेड़ियां तोड़ने' वाला आंदोलन बताया है.

विदेशों में भी इमरान समर्थकों का प्रदर्शन
पाकिस्तान में हो रहे प्रदर्शनों के साथ-साथ पीटीआई समर्थक विदेशों में भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं. अमेरिका के कैपिटल हिल के बाहर और न्यूयॉर्क में इमरान समर्थकों ने प्रदर्शन किए. इसके अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ग्रीस, यूके, इटली और स्पेन में भी पीटीआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया. सोशल मीडिया पर इस आंदोलन की वीडियो शेयर की जा रही है जिससे दुनियाभर में इमरान खान के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव की जीत से गदगद हैं केशव प्रसाद मौर्य, मुस्लिम वोटर्स की तारीफ कर अखिलेश पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget