एक्सप्लोरर

Pakistan Monkeypox: अफ्रीका के बाद अब पाकिस्तान पहुंचा मंकी वायरस, भारत को इससे कितना खतरा?

Pakistan Monkeypox: इससे पहले मंकीपॉक्स का सबसे पहला मामला अफ्रीका में आया था. वहीं, पिछले साल 14 सितंबर 2022 को ग्लोबल लेवल पर 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए गए थे.

Pakistan Monkeypox: पाकिस्तान (Pakistan) ने विदेश से पाकिस्तान आने वाले लोगों में मंकीपॉक्स के पहले दो मामलों का पता लगाया है. इस बात की जानकारी मंगलवार (25 अप्रैल) को पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा विनियम और समन्वय मंत्रालय ने दी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि एक आदमी को सऊदी अरब से डिपोर्ट किया गया था और 17 अप्रैल को उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए. इसी बीच फ्लाइट में उनके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति में भी एमपॉक्स के लक्षण दिखे.

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग शुरू की
ऐसे लोगों की पहचान गोपनीय रखी गई है. उनके नमूने को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) इस्लामाबाद भेजे गए है. अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित लोग रावलपिंडी या इस्लामाबाद के निवासी हैं और अब उनके रिश्तेदारों की जांच की जा रही है. जांच अधिकारी ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई और तो संपर्क में नहीं आया है. वो चाहते हैं कि किसी भी तरह से वायरस न फैलें.

इसके लिए अधिकारियों ने कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है. पीड़ित व्यक्तियों में एक को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भेज दिया गया है. वहीं दूसरे को उसके घर में ही क्वारंटाइन किया गया है.

मंकीपॉक्स वायरस एक वायरल बीमारी
इससे पहले मंकीपॉक्स का सबसे पहला मामला अफ्रीका में आया था. वही पिछले साल 14 सितंबर 2022 को ग्लोबल लेवल पर 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए गए थे. इनमें 59 हजार 179 मामले दर्ज किए गए है. इस दौरान 136 लोगों की मौत हुई थी.

इनमें से अधिकांश मामले यूरोप, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में सामने आए थे. भारत में भी पिछले साल 2022 में मंकीपॉक्स का मामला सामने आया था. मंकीपॉक्स वायरस एक वायरल बीमारी है, जो ऑर्थो पॉक्स वायरस जीनस की एक प्रजाति से पैदा होती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  के अनुसार मंकीपॉक्स या एमपॉक्स में त्वचा पर लाल चकत्ते या म्यूकोसल घाव हो जाते है.

इसमें इंसान को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, कम ऊर्जा, सूजन की शिकायत होती है. हाल के दिनों में भारत में कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है. इसके वजह से भारत को भी विदेश से आने वाले लोगों की हर तरीके से जांच करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Crisis: इस वजह से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, 40 देशों में सबसे ज्यादा लोन लेने वाला देश बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget