एक्सप्लोरर

म्यांमार में मौतों का आंकड़ा पहुंचेगा 10 हजार के पार! आखिर किसने कही ये बात, जानें बड़े अपडेट

Myanmar Earthquake Death: म्यांमार के वरिष्ठ नेता जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय समुदायों से मानवीय सहायता की अपील की है. यहां भूकंप से अभी तक 1002 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है.

Myanmar Earthquake Death: म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च 2025) को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई. म्यांमार के राज्य प्रशासन परिषद की टीम ने बताया कि इस भूकंप से अभी तक 1002 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 2376 लोग घायल और 30 लोग लापता हैं. भूकंप की तीव्रता 7.7 तीव्रता थी, जिसके बाद परिवहन और संचार नेटवर्क में भारी दिक्कतें आईं, फिर भी बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं. 

10 हजार लोगों के मरने की आशंका

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने आशंका जताई है कि म्यांमार में मौतों का आंकड़ा 10000 से अधिक हो पहुंच सकता है. वहीं थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है. म्यांमार में भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित वाले इलाके मांडले, बागो, मैगवे, उत्तर-पूर्वी शान राज्य, सागाइंग और नेपी ताव हैं. यांगून-मांडले राजमार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं.

ऑपरेशन ब्रम्हा के तहत भारत ने भेजी मदद

भारत ने म्यांमार के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए ऑपरेशन ब्रम्हा शुरू कर दिया है. ऑपरेशन ब्रम्हा के तहत भारत ने अपनी नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप यांगून में पहुंचाई है. साउथ कोरिया ने 2 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के जरिए दो मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की बात की है.

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री 40 टन मानवीय सहायता लेकर यांगून बंदरगाह की ओर बढ़े. न्यूजीलैंड ने ने म्यांमार को दो मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर की मदद का ऐलान किया है. चीन और रूस ने भी अपने-अपने रेस्क्यू टीम को म्यांमार भेजा है. 

स्कूल ढहने से बच्चों की मौत

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मांडले क्षेत्र में एक स्कूल के ढहने से 12 बच्चों और शिक्षक की मौत हो गई है. बचावकर्मी ने बताया कि इमारत ढहने के बाद करीब 50 बच्चे और छह शिक्षक लापता हैं. उन्होंने बताया कि हमने केवल 13 शव निकाले हैं. रेड क्रॉस और सामाजिक सहायता समूह बचाव में मदद कर रहे हैं. भूकंप के कारण क्यौकसे कस्बे में मकान और दुकानें भी ढह गईं.

म्यांमार ने की सहायता की अपील

म्यांमार के वरिष्ठ नेता जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय समुदायों से मानवीय सहायता की अपील की है. म्यांमार इस समय में सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक से उबरने में बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है. महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खराब होने और जरूरी सेवाओं के बंद होने के कारण, बचे हुए लोगों को अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने में मदद देने के लिए जल्दी राहत प्रयासों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें : यूक्रेन ही नहीं 2030 तक इन देशों के खिलाफ आर्मी पावर का इस्तेमाल करेंगे पुतिन, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget