एक्सप्लोरर

यूक्रेन ही नहीं 2030 तक इन देशों के खिलाफ आर्मी पावर का इस्तेमाल करेंगे पुतिन, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

रूस को लेकर एक ऐसी खुफिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पश्चिमी देशों के बीच खलबली मचा दी है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन की नजर सिर्फ यूक्रेन पर ही नहीं दूसरे देशों पर भी है.

Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से युद्ध चल रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए समझौता कराने की पहल कर चुके हैं, लेकिन अब तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस पर सहमत नहीं हुए हैं. अब सामने आया है कि पुतिन की नजर यूक्रेन के अलावा दूसरे देशों पर भी है. इसका खुलासा जर्मनी की खुफिया एजेंसी की ओर से किया गया है. 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस अब पश्चिमी देशों को अपने दुश्मन के रूप में देख रहा है. इतना ही नहीं इसके लिए वो बड़े स्तर पर सैन्य तैयारियां भी कर रहा है. जर्मनी की खुफिया एजेंसी बीएनडी की इस रिपोर्ट पर नाटो महासचिव मार्क रुटे ने कहा कि अगर पुतिन ने पोलैंड या किसी दूसरे नाटो देश पर हमला किया तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. 

2030 तक रूस बड़े युद्ध के लिए तैयार: रिपोर्ट 

जर्मनी के एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की सैन्य नीति केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है. पुतिन अपनी साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करने को तैयार हैं. इसमें दावा किया गया है कि अगले पांच सालों यानी 2030 तक रूस की सैन्य क्षमता इतनी मजबूत हो जाएगी कि वो किसी बड़े युद्ध के लिए तैयार होगा. 
   
NATO देशों को रूस से खतरा! 

रूस की ताकत को लेकर नाटो देशों के बीच भी अलग-अलग राय हैं. कुछ देशों का मानना है कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए सीजफायर हुआ तो इससे रूस को फायदा होगा और वो पहले से मजबूत होकर उभरेगा. इसीलिए नाटो देश नहीं चाहते कि सीजफायर का समझौता ना हो. लिथुआनिया की खुफिया एजेंसी का मानना है कि रूस फिलहाल बड़े स्तर पर युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं है, लेकिन सीमित सैन्य कार्रवाई करने की स्थिति में जरूर है. जर्मनी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुतिन दरअसल नाटो देशों की एकजुटता की परीक्षा लेना चाहते हैं. वह देखना चाहते हैं कि ये देश संकट के समय में नाटो के आर्टिकल-3 के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को कितनी गंभीरता से लेते हैं. 

पुतिन को लेकर रिपोर्ट में क्या है?

बीएनडी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो जाता है तो पुतिन अपनी सेना को पश्चिमी सीमा की ओर तैनात कर देंगे. फिलहाल रूस की तीन-चौथाई सेना युद्ध में लगी हुई है. यह भी बताया गया है कि रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों ने भारी प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन उसके बाद भी पुतिन लगातार अपनी सेना को मजबूत करने में जुटे रहे और रूस की सेना फिलहाल काफी मजबूत स्थिति में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget