एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान से आ सकती है कोई बड़ी खबर, भारतीय विदेश मंत्री ने भेजा खास दूत

India-Afghanistan Relations : काबूल में भारतीय प्रतिनिधिमंडल और अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने भेंट की. इस दौरान उन्होंने दोनों देेशों के संबंधों की भी चर्चा की.

Indian Delegation in Afghanistan : अफगानिस्तान की सरकार को सत्ता से बाहर करके साल 2021 में तालिबान ने वहां कब्जा कर लिया. इसके बाद से अफगानिस्तान और भारत के बीच रिश्तों में स्थिरता से आ गई थी. लेकिन दोनों देशों के बीच नए सिरे से रिश्तों को गढ़ने के लिए बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को काबुल भेजा. जहां उनकी मुलाकात 1996 में तालिबान सरकार में पूर्व सर्वोच्च नेता रह चुके मुल्ला उमर के बेटे मोहम्मद याकूब मुजाहिद से हुई.

बता दें कि मोहम्मद याकूब मुजाहिद अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री भी हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी जेपी सिंह ने किया. इस दौरान तालिबान और भारत से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. वहीं, अपनी काबुल यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से भी मुलाकात की.

जेपी सिंह को क्यों मिली प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी?

विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी जेपी सिंह को मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से जुड़े मामलों से निपटने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है. इसी कारण से काबूल गए प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मामलों के सबसे काबिल अधिकारियों में से एक जेपी सिंह को चुना था. उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार स्थापित होने के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल का यह दूसरा दौरा है.

भारत ने तालिबान को अब तक नहीं दी है मान्यता

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की अपनी साझा इच्छा पर जोर दिया. जिसका फोकस मानवाय सहयोग और अन्य मुद्दों पर रहा. अफगानिस्तान औऱ भारत दोनों ने ही आगे की बातचीत को मजबूत करने में अपनी रूचि दिखाई है.” बता दें कि भारत ने अभी तक अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन को अपनी आधिकारिक मान्यता नहीं दी है. हालांकि मध्य एशिया में अपनी पहुंच को मजबूत करने के लिए भारत अफगानिस्तान को अपने अहम साझेदार के तौर पर देखता आया है.

अफगानिस्तान पर भारत के साथ मजबूत संबंधों की बात की

भारत ने कई बार स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए अफगानिस्तान की भूमि का किसी प्रकार से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. इस बात तालिबान ने भारत को आश्वस्त किया है कि वो अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देगा. इस दौरान मोहम्मद याकूब ने भारत के साथ अफगानिस्तान के साथ मजबूत संबंधों के इतिहास का भी जिक्र किया. हालांकि तालिबान नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में तालिबान विदेश मंत्रालय के एक राजनयिक की नियुक्ति की अनुमति के लिए भारत पर दबाव डाल रहा है.

यह भी पढ़ेंः कनाडा में जो हुआ वह बेहद चिंताजनक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंदिर पर हमले को लेकर ट्रूडो सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget