एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Death: अमेरिका ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, कहा-'US और भारत को एक साथ लाने के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे'

Manmohan Singh Death: अमेरिकी प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि डॉ. सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा.

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका ने शोक जताया है. उन्होंने भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. अमेरिका ने कहा कि डॉ. सिंह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे महान समर्थकों में से एक थे. उन्होंने ही पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका ने जो कुछ हासिल किया है, उसकी नींव रखी. डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला लिया. यह समझौता न केवल भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि इसने दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया.

अमेरिकी प्रशासन ने अपने बयान में आगे कहा कि घरेलू स्तर पर, डॉ. सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत की आर्थिक बढ़ोतरी को गति दी.  हम डॉ. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और अमेरिका और भारत को एक साथ लाने के उनके समर्पण को हमेशा याद रखेंगे.

अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु समझौता
साल 2008 में अमेरिका के साथ हुए असैन्य परमाणु समझौते में मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान था. इस समझौते ने अमेरिका के साथ भारत के समग्र संबंधों को बदल दिया था.  इसने विशेष रूप से भारत-अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने का रास्ता खोल दिया था. उससे पहले साल 2005 जुलाई में  तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ मनमोहन सिंह की वार्ता के बाद भारत और अमेरिका ने घोषणा की कि वे असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग करेंगे.

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को 19 जुलाई को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा परमाणु अप्रसार में भारत के बेदाग रिकॉर्ड के बारे में भी बताया था.

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले थे मनमोहन सिंह- महात्मा गांधी के राष्ट्र के रूप में भारत को अहिंसा का साथ ही रहना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget