एक्सप्लोरर

कैलिफोर्निया में धधक रही भयानक आग से अमेरिका झेल रहा इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान

मौसमी डेटा देने वाली कंपनी एक्यूवेदर ने अनुमान लगाया है कि यह नुकसान लगभग 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक हो सकता है. हालांकि सरकारी अधिकारियों ने अभी तक आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं दिया है.

California Los Angeles Wildfire : कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में धधकती आग ने अब तक लगभग 12,000 बिल्डिंग्स को जलाकर राख में बदल दिया है. इस आग ने लगभग 56 वर्ग मील (142 वर्ग किलोमीटर) के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जो कि सैन फ्रांसिस्को के आकार से भी बड़ा क्षेत्र हैं. इसके अलावा इस आग ने अब तक कम से कम 11 लोगों की जान ले ली है. कैलिफोर्निया में चारों ओर फैली ये आग मंगलवार (7 जनवरी) को आंशिक रूप से सांता एना हवाओं के कारण लगी थी. हालांकि गुरुवार को (9 जनवरी) को आग की लपटों में कमी आई थी, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह के अंत में आग फिर से भड़क सकती है.

अमेरिकी इतिहास में हो चुका है सबसे ज्यादा नुकसान

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में फैली भयानक आग से हुआ वित्तीय नुकसान का अनुमान अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. वहीं, मौसम का डेटा देने वाली निजी कंपनी एक्यूवेदर (AccuWeather) ने अनुमान लगाया है कि यह नुकसान लगभग 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक हो सकता है. हालांकि सरकारी अधिकारियों ने अभी तक आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं दिया है.

हजारों की संख्या में घर-ऑफिस समेत अन्य संरचनाएं जलकर खाक

इस भयानक आग के कारण पैसिफिक पैलिसेड्स के पहाड़ी तटीय क्षेत्र में करीब 5,300 से अधिक संरचनाएं जलकर राख हो चुकी है. इसमें जेमी ली कर्टिस और बिली क्रिस्टल जैसे मशहूर हस्तियों के घर में शामिल है. वहीं, पासाडेना के उत्तरी भाग में लगभग 7,000 से अधिक घर और अन्य संरचनाएं जलकर खाक हो चुके हैं.

1,50,000 से अधिक लोगों के निकासी के आदेश जारी

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (10 जनवरी) तक 1,50,000 से अधिक लोगों को निकालने के आदेश दिए गए हैं. वहीं, दक्षिण कैलिफोर्निया में करीब 17 मिलियन लोगों को वायु गुणवत्ता और धूल को लेकर चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि आसमान में धुएं और राख के घने बादल छा गए हैं. इसके अलावा दक्षिणी कैलिफोर्निया में 1,75,000 से अधिक लोग बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान हैं, जिनमें से आधे से अधिक लॉस एंजेलिस काउंटी में हैं.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में आफत! लॉस एंजिल्स के बाद न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स अपार्टमेंट लगी भीषड़ आग, 200 दमकल कर्मी मौके पर, 7 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget