एक्सप्लोरर

अमेरिका में आफत! लॉस एंजिल्स के बाद न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स अपार्टमेंट लगी भीषड़ आग, 200 दमकल कर्मी मौके पर, 7 घायल

Ney York Apartment Fire: शुक्रवार की सुबह ब्रोंक्स अपार्टमेंट की एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस अपार्टमेंट में किरायेदारों की शिकायतों का लंबा इतिहास रहा है.

Bronx Apartment Fire: अमेरिका में पिछले कई दिनों से आग ने आफत मचा रखी है. लॉस एंजिल्स में सैकड़ों मकान जंगली आग से खाक हो गए. ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. 7 लोग घायल हुए हैं. आग इतनी भीषण थी कि 200 दमकल कर्मी मौके पहुंचे हैं, फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.

छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग तेज हवाओं की वजह से आग की लपटों से घिर गई. न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि एक घंटे के अंदर तेज हवा की स्थिति ने आग को फाइव अलार्म  तक बढ़ा दिया. ये अलार्म का सबसे ऊंचा स्तर है जो एक बड़ी और व्यापक आग को दर्शाता है. इसमें अक्सर कई इमारतें शामिल होती हैं.

घायलों में दमकल कर्मी भी शामिल

आग में घायल हुए सात लोगों में दो नागरिक और पांच अग्निशामक शामिल हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एक नागरिक ने अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया और उसका घटनास्थल पर ही इलाज किया गया. एक निवासी ने ABC7 न्यूयॉर्क को बताया कि अग्निशामकों ने सभी को बाहर निकलने के लिए कहा क्योंकि आग छत से लगी थी. अग्निशामकों सहित कई लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ़ हुई, जबकि 100 लोगों के विस्थापित होने की आशंका है.

जेनी ने कहा, "हर कोई बस जो कुछ भी ले सकता था, उठा ले गया और हम इमारत से बाहर निकल गए. इमारत के बाहर जिस तरह का नजारा दिख रहा था, उसे देखते हुए मुझे इमारत के अंदर बहुत ज्यादा धुआं होने की उम्मीद थी."

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब मेयर एरिक एडम्स और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे, तब भी इमारत के कुछ हिस्से सुलग रहे थे. उन्होंने कहा, "भगवान का शुक्र है कि कोई जानलेवा चोट नहीं आई लेकिन यह एक भीषण आग थी और हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उसमें हवा की अहम भूमिका रही है."

लॉस एंजिल्स में लगाया गया कर्फ्यू

एलए काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने पुष्टि की है कि आग से प्रभावित क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू है, चेतावनी दी है कि कर्फ्यू तोड़ने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. एलए के आग से प्रभावित क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है, क्योंकि पुलिस ने लूटपाट होने की आशंका जताई है.

ये भी पढ़ें: Los Angeles Wildfire: कैसे लॉस एंजिल्स शहर में आग ने मचाया तांडव? 'बेघर' शख्स खोलेगा पुलिस के सामने बड़े राज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget