एक्सप्लोरर

‘60 दिन पूरे हुए, अब इजरायल को वापस लौटना होगा’, युद्ध विराम समझौते पर बोले हिज्बुल्लाह नेता

Israel Statement on Ceasefire : इजरायल ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि उसकी सेना की वापसी लेबनानी समूह के साथ संघर्ष विराम समझौते में निर्धारित 60 दिन की अवधि से अधिक समय में होगी.

Hezbollah Leader on Ceasefire with Israel : हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम ने दक्षिणी लेबनान से इजरायल की सेना की वापसी के मुद्दे पर कहा कि समय सीमा बीत चुकी है और इसमें अब किसी भी विस्तार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक रिकॉर्डेड टेलीविजन संबोधन में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम ने कहा, “इजरायल की वापसी के लिए तय अवधि के बाद क्या होगा? इजरायल को वापस लौटना ही होगा क्योंकि युद्ध विराम समझौते के 60 दिन पूरे हो चुके हैं. अब हम एक पल या एक दिन के लिए विस्तार की किसी भी दलील को स्वीकार नहीं करते हैं.”

वहीं, इजरायल ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि उसकी सेना की वापसी लेबनानी समूह के साथ संघर्ष विराम समझौते में निर्धारित 60 दिन की अवधि से अधिक समय में होगी.  दरअसल, इजरायल ने आरोप लगाया कि युद्ध विराम समझौते की शर्तों को लेबनानी राज्य ने पूरी तरह से लागू नहीं किया है. इसमें अभी भी बाधाएं आ रहीं हैं.

अमेरिका ने युद्ध विराम की समयसीमा में विस्तार का किया ऐलान

वहीं, अमेरिका ने रविवार (26 जनवरी, 2025) को कहा कि लेबनान और इजराइल के बीच समझौता 18 फरवरी, 2025 (मंगलवार) तक प्रभावी रहेगा, जो पहले से तय 26 जनवरी की समय सीमा का विस्तार है. इसके बाद हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम ने एक और भाषण दिया. जिसमें उसने कहा कि समूह को जानकारी मिली है कि राजधानी वाशिंगटन ने शुरू में लेबनानी अधिकारियों के समक्ष युद्ध विराम समझौते को 28 फरवरी, 2025 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने सिरे से अस्वीकार कर दिया.

लेबनान की कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने दिया बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने अमेरिकी राजदूत लिसा जॉनसन के साथ बैठक के दौरान कहा कि देश ने 18 फरवरी, 2025 तक इजरायल के साथ संघर्ष विराम समझौते का पालन करना स्वीकार कर लिया है.

यह भी पढ़ेंः गाजा को करना है 'खाली', ट्रंप ने दोहराया, कहा- बेहतर होगा वो ऐसे क्षेत्र में रहें जहां न हो हिंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget