एक्सप्लोरर

पूर्वी लेबनान में एयर स्ट्राइक में दो लोगों की मौत, इजरायल ने रात भर बरसाए थे बम

IDF Statement: इजरायली सेना ने कहा, “IDF ने बेका घाटी के इलाके में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए. इसके अलावा सीरिया-लेबनान की सीमा पर बने कई आतंकी संरचनाओं को भी तबाह किया है.”

Israel Airstrikes in Lebanon: दो महीने के सीजफायर के बाद लेबनान की स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को एएफपी से कहा, “पूर्वी लेबनान के बेका घाटी के इलाके में रातभर हुए इजरायली हवाई हमलों में दो लोगों की मौत हो गई.” मंत्री ने कहा, “इस हमले में 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.”

वहीं, इजरायली सेना ने कहा, “IDF ने बेका घाटी के इलाके में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हवाई हमले को अंजाम दिया है.” बता दें कि बेका घाटी को हिजबुल्लाह का आतंकी गढ़ कहा जाता है.

इजरायली सेना ने बयान किया जारी

इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर कहा, “IDF ने जिन इलाकों पर हमले किए उनमें हिजबुल्लाह के कई आतंकी ठिकाने शामिल थे, जिसमें अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर जिसका इस्तेमाल आतंकवादी हथियार बनाने के लिए कर रहे थे. इसके अलावा सीरिया-लेबनान की सीमा पर बने कई आतंकी संरचनाओं को भी तबाह किया है, इसका इस्तेमाल हिजबुल्लाह लेबनान में हथियारों की तस्करी करने के लिए करता था.” वहीं, जनता क्षेत्र सीरिया की सीमा के बेहद करीब है, जहां 13 जनवरी को भी इजरायल की ओर से हमले किए गए थे.

इजरायली सेना ने हमले के पीछे की बताई वजह

इजरायली सेना ने बेका घाटी के इलाके में रात भर किए हमले के पीछे के कारण हिजबुल्लाह की गतिविधियों को बताया. इजरायली सेना ने कहा, “IDF ने गुरुवार (30 जनवरी) को इजरायली हवाई क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हिजबुल्लाह के निगरानी ड्रोन को रोका था, जो इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करता है.” उन्होंने कहा, “इजरायली सेना दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम समझौते को लेकर प्रतिबद्ध है और ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि की अनुमति नहीं देगा.”

बता दें कि इजरायली सेना की लेबनान से वापसी की तारीख पहले 26 जनवरी (रविवार) तय की गई थी, लेकिन अब आईडीएफ के पास 18 फरवरी तक का समय है. हालांकि इजरायल ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उसका शुरुआती समय सीमा को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है. वहीं, इजरायल ने लेबनानी सेना पर आरोप लगाया कि उसने समझौते का उल्लंघन किया है.

यह भी पढे़ंः म्यांमार में 6 महीने के लिए बढ़ा आपातकाल, एक दिन बाद पूरे हो जाएंगे सैन्य शासन के चार साल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget