एक्सप्लोरर

म्यांमार में 6 महीने के लिए बढ़ा आपातकाल, एक दिन बाद पूरे हो जाएंगे सैन्य शासन के चार साल

Myanmar Army: म्यांमार की सेना ने 1 फरवरी, 2021 को देश की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार का तख्तापलट किया था. इसके बाद से ही देश के विभिन्न इलाकों में सैन्य शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है.

Emergency in Myanmar: म्यांमार की सत्ता में बैठी सेना ने देश में आपालकाल को और छह महीने के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी म्यांमार के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को दी. म्यांमार सेना की ओर से आपातकाल को बढ़ाने की घोषणा म्यांमार में तख्तापलट के चार साल पूरे होने के एक दिन पहले की गई है. इस तख्तापलट ने देश को करीब एक दशक की अस्थायी लोकतंत्र के बाद अराजकता में धकेल दिया था.

तख्तापलट के कारण गृहयुद्ध में उलझा है म्यांमार

इस तख्तापलट के कारण म्यांमार अब एक गृह युद्ध में उलझा हुआ है. म्यांमार की सेना द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की निर्वाचित नागरिक सरकार के तख्तापलट के बाद देश में स्थिति बेहद अस्थिर हो गई. वहीं, सैन्य शासन इस साल देश में आम चुनाव कराने की योजना बना रहा है, जिसे आलोचकों ने प्रॉक्सी के माध्यम से जनरलों को सत्ता में बनाए रखने का एक दिखावा कहा है.

सरकारी मीडिया ने क्या कहा?

राज्य संचालित म्यांमार डिजिटल न्यूज ने अपने टेलीग्राम चैनल पर आपातकाल के समय में विस्तार की घोषणा के साथ कहा, “देश में आम चुनाव को सफलतापूर्वक कराए जाने के लिए अभी कई और काम किया जाना बाकी है. इसमें विशेष रूप से एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए देश में स्थिरता और शांति की अभी भी जरूरत है.”

2021 में म्यांमार की सेना ने किया था तख्तापलट

म्यांमार की सेना ने 1 फरवरी, 2021 को देश की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार का तख्तापलट किया था. इसके बाद से ही देश के विभिन्न इलाकों में सैन्य शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, कई इलाकों में उग्र प्रदर्शन भी हो रहे हैं. हालांकि, म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य शासन देश में एक स्थिर और निष्पक्ष आम चुनाव कराने की योजना बना रहा है और चुनाव की स्थिति को सही तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से आपालकाल के विस्तार का निर्णय लिया है. जिसे आलोचकों ने एक दिखावा मात्र बताया है.  

यह भी पढ़ेंः अचानक 10 लाख देकर अपनी आंखों का रंग क्यों बदलवा रहे इस देश के लोग, वजह हैरान कर देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget