एक्सप्लोरर

'पहले 4 कर्मचारी हटाओ फिर एक को भर्ती करो', डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी एजेंसियों को दिया जॉब कट का नया फॉर्मूला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि DOGE ने अरबों रुपये की बर्बादी, धोखाधड़ी और दुरुपयोग के खुलासे किए हैं.

पहले चार कर्मचारियों को हटाओ तब एक को भर्ती करो. ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल एजेंसियों से कही है. डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल एजेंसियों को सरकारी कर्मचारियों की व्यापक छंटनी का रोडमैप तैयार करने का आदेश दिया है. उन्होंने सभी विभागों में एक चौथाई लोगों को ही भर्ती करने के लिए कहा है यानी चार लोग हटाए जाते हैं तो सिर्फ एक ही भर्ती होगी.

ब्लूमबर्ग के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने सभी सरकारी एजेंसियों के प्रमुखों को अपने दोस्त और अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क के साथ काम करने की सलाह दी है. एलन मस्क को ट्रंप सरकार ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी दी है. संघीय एजेंसियों से कहा गया है कि वह DOGE के साथ कोऑर्डिनेट करें ताकि सरकारी कर्मचारियों की संख्या को कम किया जा सके और भर्ती को प्रमुख पदों तक सीमित किया जा सके.

डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं, वह सरकारी खर्च को कम करने के लिए नए-नए कदम उठा रहे हैं. रिपोर्ट में व्हाइट हाउस की फेक्ट शीट का हवाला देते हुए कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने सभी एजेंसी हेड्स को एलन मस्क के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिएंसी (DOGE) से कोऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया है.

फेक्ट शीट में बताया गया कि एजेंसियों को चार कर्मचारियों की जगह सिर्फ एक अधिकारी को रखने की अनुमति है. मतलब अगर एक भर्ती करनी है तो पहले चार कर्मचारियों को हटाया जाए. हालांकि, कुछ विभागों को इससे बाहर रखा गया है. जैसे कानून प्रवर्तन, नेशनल सिक्योरिटी, इमीग्रेशन और पब्लिक सेफ्टी वाली एजेंसियों को इसमें छूट दी गई है. यह स्पष्ट नहीं है कि DOGE के पास सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर छंटनी करने का अधिकार है या नहीं. 

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि DOGE ने अरबों रुपये की बर्बादी, धोखाधड़ी और दुरुपयोग के खुलासे किए हैं. वहीं, एलन मस्क ने बिना किसी सबूत के कहा है कि ट्रेजरी विभाग के सिस्टम में बुनियादी नियंत्रण की कमी है. उन्होंने सरकारी खजाने की बर्बादी और धोखाधड़ी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट भी किए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किए गए दावों में से कुछ गलत भी हो सकते हैं इसलिए उनकी जांच कर सकते हैं.

सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटाने के इस फैसले के पीछे एलन मस्क का ही हाथ माना जा रहा है. संघीय कानून के तहत प्राइवेट कर्मचारियों की भी नौकरी सुरक्षित रहती है, लेकिन अब प्राइवेट कर्मचारियों पर भी बड़ा खतरा मंडारा रहा है. 

 

यह भी पढ़ें:-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का होर्मुज पर बड़ा ऑपरेशन, जंगी जहाज तैनात, हटा रहे बारूदी सुरंग
ईरान से वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का होर्मुज पर बड़ा ऑपरेशन, जंगी जहाज तैनात, हटा रहे बारूदी सुरंग
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिका से अब तक क्या-क्या कहा?
Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में US से अब तक क्या-क्या कहा?
US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा
लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget