एक्सप्लोरर

पश्चिमी देशों और जापान के सहयोग से गरीब मुल्कों को मिलेंगी कोविड वैक्सीन की 1.2 अरब डोज

गरीब देशों में वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ग्लोबल वैक्सीन यूटिलाइजेशन और सप्लाई के अनुसार जापान और पश्चिमी देश कोविड वैक्सीन की लगभग 50 करोड़ डोज तुरंत गरीब देशों को दे सकते हैं.

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपनी तबाही मचा रखी है. अभी भी पूरे दुनिया में हर दिन लाखों की संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं. राहत की बात यह है कि तेजी से पूरे दुनिया में हो रहे वैक्सीनेशन के कारण इस महामारी की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. कोरोना को ठीक करने के लिए WHO ने भी बता दिया है कि इसका एकमात्र उपाय है टीकाकरण ऐसे में इसे जड़ से मिटाने के लिए पूरे दुनिया में टीकाकरण अभियान का चलना बहुत जरूरी है.

साल के अंत तक दान किए जा सकते हैं 1.2 अरब डोज

गरीब देशों में वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ग्लोबल वैक्सीन यूटिलाइजेशन और सप्लाई के अनुसार जापान और पश्चिमी देश कोविड वैक्सीन की लगभग 50 करोड़ डोज तुरंत गरीब देशों को दे सकते हैं. साल के अंत तक इसकी संख्या 1.2 अरब तक बढ़ सकती है.

गरीब देशों में वैक्सीन की है बहुत कमी

गरीब देशों में कोविड वैक्सीन की कमी को यह खुराक कम कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के डेटा के अनुसार 2 सितंबर तक कम आय वाले देशों की आबादी के महज 1.8 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग पाई जबकि ज्यादा आय वाले अमीर देशों के लोगों को 64 प्रतिशत तक वैक्सीन लग गई है.

एयरफिनिटी के सह संस्थापक और सीईओ रासमस बेच हैनसेन ने कहा कि जब वैक्सीन की उपलब्धता और उत्पादन की बात आती है तो दुनिया एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच गई है। बड़े पश्चिमी देशों के लिए चुनौती अब आपूर्ति नहीं, बल्कि मांग है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला सफलतापूर्वक उत्पादन बढ़ा रही है और हमारे विस्तृत पूर्वानुमान से पता चलता है कि उच्च आय वाले देशों को विश्वास हो सकता है कि बहुत सारे टीके आ रहे हैं और इससे स्टॉकपिलिंग की आवश्यकता कम होनी चाहिए.

कंपनी के असेसमेंट के अनुसार कोविड वैक्सीन की सप्लाई में बहुत तेजी आई है. फिलहाल तक वैक्सीन निर्माता हर महीने 1.5 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज बना रही है.

अगर WHO चीन के वैक्सीन को भी अप्रूव कर देती है तो वैक्सीन दान करने की संख्या बढ़कर 1.6 अरब साल के अंत तक पहुंच जाएगी. इतने वैक्सीन से अफ्रीका के सब सहारा क्षेत्र के 70 प्रतिशत लोगों का वैक्सीन हो जाएगा जहां अभीतक सिर्फ 3 प्रतिशत से भी कम  लोगों को कोविड टीका लगाया गया है.

G7 और ईयू के देशों ने भी जून 2022 तक 1 अरब कोविड वैक्सीन की खुराक दान करने का वादा किया है. रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया के आबादी को कोविड टीका लगाने के लिए 11.3 अरब कोविड टीके की जरूरत है. वहीं इस पिछले महीने कोविड वैक्सीन की संख्या 6 अरब से ज्यादा प्रोड्यूस की गई.  

यह भी पढ़ें:

India Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश संभव, जानिए देश का मौसम पूर्वानुमान

CJI एन वी रमना ने कहा- हमने बड़ी मुश्किल से SC बेंच में महिलाओं का महज 11 प्रतिशत प्रतिनिधित्व प्राप्त किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget