एक्सप्लोरर

Japan Airlines: सात घंटे की उड़ान के बावजूद डेस्टिनेशन पर नहीं पहुंची फ्लाइट, वापस उसी एयरपोर्ट पर लौटी, जानिए वजह

Japan Airlines: फुकुओका में लैंडिंग न हो पाने के बाद पायलट ने नजदीक के कितकयुशु एयरपोर्ट पर संपर्क किया, लेकिन यहां भी फ्लाइट को लैंड कराने की अनुमति नहीं मिली. जिसके बाद विमान को वापस लौटना पड़ा.

Japan: सात घंटे की उड़ान के बाद भी एक फ्लाइट अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी. इतने लंबे सफर के बाद भी फ्लाइट में सवार सैकड़ों यात्रियों को वहीं उतरना पड़ा, जहां से उन्होंने यात्रा शुरू की थी. दरअसल, हुआ यूं कि जिस एयरपोर्ट पर फ्लाइट को उतरना था, वहां कर्फ्यू की वजह से लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे वापस अपने शुरुआती स्थान पर जाना पड़ा. जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए. 

मिली जानकारी के मुताबिक, जापान एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट जेएल331 ने टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इस फ्लाइट को फुकुओका हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन ख़राब मौसम और फुकुओका एयरपोर्ट पर कर्फ्यू के कारण विमान लैंड न हो सका. पायलट ने काफी दे तक इंतजार भी किया, लेकिन हालात अनुकूल नहीं दिखे. 

ये रहा पूरा मामला 

फुकुओका में लैंडिंग न हो पाने के बाद पायलट ने नजदीक के कितकयुशु एयरपोर्ट पर संपर्क किया, लेकिन यहां भी फ्लाइट को लैंड कराने की अनुमति नहीं मिली. जिसके बाद इस विमान को वहीं लौटना पड़ा, जहां से विमान ने उड़ान भरी थी. इस तरह कुल सात घंटे का समय बर्बाद हुआ और विमान के 335 यात्री वापस वहीं पहुंच गए, जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी. 

पहले भी हो चुका है ऐसा 

हालांकि यह कोईं पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. बीते हफ्ते ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट के साथ भी ऐसा हुआ था. तब करीब 16 घंटे की उड़ान के बाद ऑकलैंड वापस लैंड कराना पड़ा था. ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर बिजली की परेशानी थी. इस वजह से लैंडिंग नहीं हो पाई थी और विमान को वापस ऑकलैंड जाना पड़ा था. 

 ये भी पढ़ें: Brazil Floods: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget