एक्सप्लोरर

कुरान की एक आयत लिख खामनेई ने इजरायल को दी बड़ी धमकी- 'अल्लाह की मदद से जल्द ही...'

Israel Iran War: खामेनेई का यह ट्वीट ऐसे समय आया है जब इजरायल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है.

Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने एक धार्मिक संदेश के जरिए इजरायल को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पवित्र कुरान की एक आयत साझा करते हुए कहा, "अल्लाह की मदद और शीघ्र आने वाली जीत." (कुरान 61:13) "अल्लाह की इच्छा से इस्लामिक राष्ट्र, यहूदी शासन (Zionist regime) पर जीत हासिल करेगा."

इस बयान को सीधे तौर पर इजरायल के खिलाफ युद्ध घोषणा वाला और धार्मिक समर्थन से भरा मैसेज माना जा रहा है. खामेनेई का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब इजरायल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है.

ईरान के तबरीज शहर में दो बड़े धमाके
ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज़ में मंगलवार को दो बड़े विस्फोट हुए. स्थानीय मीडिया हम मिहन अखबार ने बताया कि दोनों धमाके पांच मिनट के अंतराल में हुए.
ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने पुष्टि की  है कि विस्फोट के बाद शहर में घना धुआं देखा गया और तबरीज़ के कुछ इलाकों से धमाकों का वीडियो फुटेज भी सामने आया है.
गौरतलब है कि तबरीज़ में ईरानी वायुसेना का एक प्रमुख बेस स्थित है, जिससे इन धमाकों को और गंभीर माना जा रहा है.

यरुशलम और तेल अवीव में जोरदार धमाके
मंगलवार सुबह यरुशलम और तेल अवीव में जोरदार धमाके सुने गए. ईरान से दागी गई मिसाइलों की चेतावनी के बाद पूरे इजरायल में एयर रेड सायरन बजाए गए और लोगों को बम शेल्टर में जाने का निर्देश दिया गया. इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा कि कुछ ही समय पहले ईरान से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान के बाद कई क्षेत्रों में सायरन बजाए गए हैं. IDF ने बताया कि वह मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने और आवश्यक ठिकानों पर हमला करने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है.

इजरायल के केंद्रीय हिस्सों में मिसाइलें गिरीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के केंद्रीय हिस्सों में कई मिसाइलें गिरीं, जिसके बाद इजरायल की राष्ट्रीय मेडिकल सेवा के चिकित्सक और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. हालांकि यरुशलम में धमाकों की आवाजें आईं, लेकिन वहां सायरन नहीं बजाया गया, जिससे जनता में और ज्यादा आशंका और भ्रम फैल गया. सायरन केंद्रीय, उत्तरी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बजाए गए और नागरिकों को बम शेल्टर में रहने की सलाह दी गई. IDF ने पुष्टि की है कि यह हमला ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों की एक बड़ी बौछार थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget