एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजरायल को बताया 'आंतकी' देश, नेतन्याहू बोले- हमें न पढ़ाएं नैतिकता का पाठ

Israel Hamas War: एर्दोगन ने कहा कि तुर्किए फिलिस्तीनी इलाकों में कब्जा करके रहने वाले इजरायली नागरिकों को आतंकी मानता है और उसकी कोशिश होगी कि वे उन निवासियों की पहचान आतंकी के तौर पर ही करेंगे.

Turkish President Recep Tayyip Erdogan Statement: तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने एक बार फिर इजरायल पर निशाना साधा है. उन्होंने जर्मनी दौरे से पहले इजरायल को 'आंतकी देश' बताया है. बुधवार (15 नवंबर) को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में इजरायली सेना के दाखिल होने के लेकर एर्दोगन ने कहा कि ये मानवीय इतिहास का सबसे क्रूर हमला है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इजरायल ये सब पश्चिम देशों की मदद के सहारे कर रहा है. 

रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से एक बार अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा, "हमास कोई आतंकी संगठन नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक पार्टी है, जिसने 2006 में गाजा का चुनाव जीता है." तुर्किए की संसद में बोलते हुए एर्दोगन ने कहा, "मैं साफ-साफ कहता हूं कि इजरायल एक आतंकी देश है और जब हम इजरायल को गाजा पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और निंदा कर रहे हैं तो हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि इसमें उसे किसका साथ मिल रहा है."

उन्होंने कहा, "हम एक नरसंहार का सामना कर रहे हैं." तुर्किए के राष्ट्रपति ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से सवाल करते हुए कहा, वे बताएं कि इजरायल के पास परमाणु हथियार है या नहीं, मुझे लगता है वे (नेतन्याहू) जल्द ही अपने पद से हटा दिए जाएंगे. 

'इजरायलियों को मानेंगे आतंकी'

संसद में बोलते हुए एर्दोगन ने कहा कि तुर्किए फलस्तीनी इलाकों में कब्जे कर रहने वाले इजरायली नागरिकों को आतंकी मानता है और उसकी कोशिश होगी कि वे उन निवासियों की पहचान आतंकी के तौर पर ही करेंगे.

नेतन्याहू का पलटवार

तुर्किए के राष्ट्रपति के बयानों का इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा, "हमें किसी तुर्की नेता से नैतिक ज्ञान की जरूरत नहीं है." नेतन्याहू ने कहा कि एर्दोगन 'आंतकी' संगठन हमास का समर्थन करते हैं. 

ये भी पढ़ें:
Israel-Hamas War: जंग में अस्पतालों को क्यों निशाना नहीं बना सकते दुश्मन देश? जानें क्या है अंतरराष्ट्रीय कानून, इजरायल क्यों नहीं कर रहा अमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget