एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War Live: गाजा पट्टी में घुसी इजरायली सेना, कहा- 'आतंकवादियों से लड़ने और हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन'

Israel-Hamas War Live Updates: इजरायल की सेना ने बताया कि स्पेशल फोर्स के जवान गाजा पट्टी में दाखिल हुए हैं. उन्होंने आतंकवादियों से लड़ने और हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चलाया है.

Key Events
Israel Hamas War Live Updates Gaza Strip Palestine West Bank Benjamin Netanyahu US Israel-Hamas War Live: गाजा पट्टी में घुसी इजरायली सेना, कहा- 'आतंकवादियों से लड़ने और हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन'
गाजा-इजरायल बॉर्डर की तरफ बढ़ते IDF के टैंक
Source : AP

Background

Israel Hamas War Live: इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अपने सातवें दिन में प्रवेश कर गया है. इजरायली एयरफोर्स लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रही है. इसकी वजह से वहां के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. गाजा के इकलौते पावर प्लांट के बंद होने के बाद अस्पतालों में लोगों का इलाज करना मुश्किल हो गया है. गाजा पर इजरायली एयरस्ट्राइक की वजह से पूरा इलाका मिट्टी की धूल में तब्दील होता जा रहा है. 

हमास के हमले में इजरायल में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1300 के करीब है, जबकि 3,418 लोग घायल हुए हैं. वहीं, गाजा में इजरायल की एयरस्ट्राइक में 1,537 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6,612 लोग घायल हैं. इजरायल के भीतर 1500 से ज्यादा हमास के लड़ाकों को भी ढेर किया गया है. अगर वेस्ट बैंक की बात करें, तो वहां अब तक 32 लोगों की जान गई है, जबकि 600 लोग घायल हैं. ऐसा ही कुछ लेबनान में भी जहां 5 लोग मारे गए हैं. 

इजरायल में जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं, उसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ऑपरेशन 'अजय' की शुरुआत की है. इसका मकसद इजरायल से भारत लौटने को इच्छुक भारतीयों को वापस लाना है. सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को वापस लाया जाएगा, जो भारत लौटने को इच्छुक हैं. 212 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 5.54 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई है. 

भारत की तरफ से गुरुवार को इजरायल-हमास पर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया. बयान में फलस्तीन को लेकर कहा गया, 'इस संबंध में हमारी नीति दीर्घकालिक और सुसंगत रही है. भारत ने हमेशा इजराइल के साथ सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के अंदर एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फलस्तीन की स्थापना के लिए सीधी वार्ता की बहाली और इसके साथ-साथ इजरायल के साथ शांतिपूर्ण संबंध की वकालत की है. यह रुख यथावत है.'

 

23:10 PM (IST)  •  13 Oct 2023

इजरायली हवाई हमले में 70 लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हमास ने बयान जारी कर कहा है कि गाजा छोड़कर निकल रहे काफिलों पर इजरायली हवाई हमला किया गया है. इसमें 70 लोगों की मौत हो गई. इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं.

23:05 PM (IST)  •  13 Oct 2023

गाजा पट्टी के अंदर घुसकर सेना आतंकियों के हथियार नष्ट कर रही

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार गाजा पट्टी के अंदर घुसकर सेना बंधक बने लोगों को खोज रही है. आईडीएफ ने कहा, "सैनिक आतंकवादियों से लड़ने, हथियारों को नष्ट करने और लापता बंधकों के बारे में सबूत खोजने के लिए गाजा में घुसे हैं." 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget