एक्सप्लोरर

इजरायल के हमले में तबाह हुए ईरान के न्यूक्लियर हथियार? IAEA ने खोल दी नेतन्याहू के दावे की पोल

IAEA ने कहा कि ईरान के फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र (FFEP) पर इजरायल के हमलों से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. इसके अलावा नतांज परमाणु सुविधा में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं देखा गया है.

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान के परमाणु सुविधाओं पर जोरदार हमला कर उसे तबाह करने का दावा किया था. लेकिन संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने शनिवार (15 जून) को इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. IAEA ने कहा कि ईरान के फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र (FFEP) या निर्माणाधीन खोंडब भारी जल रिएक्टर में कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है.

इजरायली सेना (IDF) ने शनिवार (15 जून) को दावा करते हुए कहा था कि उसने शुक्रवार (14 जून) को ईरान के फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र पर हमला किया है और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है. लेकिन IAEA के खुलासे के मुताबिक अगर ईरान में इजरायल का हमला फेल होता है तो ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स को कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

इजरायल के दावे को लेकर IAEA ने क्या कहा?

IAEA ने कहा कि ईरान के फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र पर इजरायल के हमलों से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. इसके अलावा नतांज परमाणु सुविधा में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं देखा गया है. हालांकि, इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर चार आवश्यक इमारतों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. इन चार में से एक इमारत में यूरेनियम रूपांतरण सुविधा और एक ईंधन प्लेट का मैनुफैक्चरिंग प्लांट शामिल है. IAEA ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. एजेंसी ने कहा कि नतांज की तरह, ऑफ साइट विकिरण में कोई बढ़ोत्तरी की उम्मीद नहीं है.

न्यूक्लियर प्लांट पर इजरायली हमले को लेकर ईरान ने क्या कहा?

ईरान की अर्द्धसरकारी न्यूज एजेंसी ISNA ने देश के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बहरोज कमालवंदी के हवाले से इजरायल के हमले के दावों को लेकर कहा कि ईरान ने फोर्डो परमाणु प्लांट से जरूरी परमाणु उपकरणों को बाहर निकाल लिया था. ऐसे में न्यूक्लियर प्लांट को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि, फोर्डो के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों ने उस इलाके में दो बड़े विस्फोट की आवाजें सुनने का दावा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget