एक्सप्लोरर

Nijjar Killing: कनाडा में हरदीप निज्जर की बरसी से पहले अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास, विरोध-प्रदर्शन को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

Hardeep Singh Nijjar Killing: 18 जून, 2023 को खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में तलख्यिां बढ़ी हैं.

Hardeep Singh Nijjar Killing: साल 2023 में हुई खालिस्तानी नेता हरदीप निज्जर की हत्या की बरसी से पहले कनाडा में भारतीय दूतावास अलर्ट मोड पर है. मंगलवार (18, जून) को कनाडा में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन की आशंका है. अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस ने पहले ही वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने 'कनाडा की नागरिक कोर्ट' का आह्वान किया है. 

अंग्रेजी वेबसाइट हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा में विशेष प्रार्थना की घोषणा की गई है. ये वही जगह है, जहां 18 जून, 2023 को खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

क्या बोले अधिकारी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत ने मंगलवार (18, जून) को अपने मिशनों के लिए सुरक्षा को लेकर कनाडा के अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया है. राजनयिक सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय कानून प्रवर्तन दोनों ने ही हत्या के बाद से ओटावा में उच्चायोग और वैंकूवर व टोरंटो में वाणिज्य दूतावासों के बाहर आयोजित कई विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक किसी भी बड़ी घटना को होने से रोका है.

कनाडा में बड़ा भारतीय अधिकारियों का विरोध

दरअसल, कनाडा में पिछले एक साल से भारत के राजनयिक घेराबंदी की स्थिति में रहे हैं, जिन्हें निज्जर की हत्या के बाद से नाम लेकर निशाना बनाया गया है. साथ ही उनके खिलाफ पोस्टर भी लगाए गए हैं. यह सारी घटनाएं, निज्जर की हत्या के बाद शुरू हुई है. पिछले साल 8 जुलाई, 2023 को हत्या के विरोध में खालिस्तान स्वतंत्रता रैली आयोजित की गई. ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और वैंकूवर व टोरंटो में तत्कालीन महावाणिज्यदूत की तस्वीरों वाले पोस्टर बांटे गए थे.

भारत के खिलाफ उगला जहर

इन पोस्टरों में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे. साथ ही भारत के अधिकारियों की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया गया था. इसमें उन्हें खालिस्तानी नेता हरदीप निज्जर का हत्यारा बताया गया खा. इसके बाद से कई महीनों तक चले कई विरोध प्रदर्शनों में ऐसे ही पोस्टर सामने आए. बाद में पीएम मोदी और मंत्रियों को भी निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी निज्जर से कनेक्शन, टेरर मॉड्यूल, पंजाब से गिरफ्तार हुए चार आतंकी, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget