एक्सप्लोरर

खालिस्तानी निज्जर से कनेक्शन, टेरर मॉड्यूल, पंजाब से गिरफ्तार हुए चार आतंकी, जानिए पूरा मामला

Punjab Terrorist Module: पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है जिसमें प्रमुख संचालक गुरविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है. इसके तार हरदीप सिंह निज्जर से जुड़े हुए हैं.

Punjab Terrorist Module: पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार (14 मई, 2024) को बताया कि राज्य में एक्टिव एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके प्रमुख संचालक सहित चार सदस्यों को गिफ्तार किया गया है. 

गौरव यादव ने बताया कि ‘मॉड्यूल’ के मुख्य संचालक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा के रूप में की गई है और इसका मास्टरमाइंड इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची विदेश में रहकर इसे चलाता है. डीजीपी ने एक बयान में कहा कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने चारों आरोपियों को राजपुरा के लिबर्टी चौक से गिरफ्तार किया.

पंजाब पुलिस ने क्या कहा?
डीजीपी गौरव यादव बयान में कहा गया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान की देखरेख में एजीटीएफ टीम ने लिबर्टी चौक पर जांच चौकी स्थापित की और सहायक महानिरीक्षक गुरमीत सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में टीम ने इनकी गिरफ्तारी की. 

यादव ने बताया कि शेरा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बुच्ची ने पंजाब में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए इन लोगों को एकजुट किया था. 

क्या बरामद किया? 
गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए और जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे उसे जब्त कर लिया गया. बयान के मुताबिक बुच्ची के निर्देश पर लक्षित हत्याओं की साजिश रचने के आरोप में 2022 में एजीटीएफ ने शेरा को गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर था.

हरदीप सिंह निज्जर से था कनेक्शन
तीन अन्य आरोपियों की पहचान तरनतारन के पट्टी निवासी गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह उर्फ सोनू और जगजीत सिंह उर्फ जशन के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि बुच्ची एक समय मृतक खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर के संपर्क में था और वह रमनदीप बग्गा उर्फ कैनेडियन का करीबी सहयोगी भी है, जो 2016-2017 में सात लक्षित हत्याओं में मुख्य शूटर था. 

ये भी पढ़ें- S Jaishankar: निज्जर हत्याकांड पर एस जयशंकर ने ट्रूडो को सुनाई खरी-खरी, बोले- 'कनाडा ने अब तक नहीं दिया कोई ठोस सबूत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget