एक्सप्लोरर

Farewell Speech: ट्रंप ने की कैपिटल हिल हमले की निंदा, नए राष्ट्रपति बाइडेन को दी शुभकामनाएं

ट्रंप ने अपने भाषण में आने वाले दिनों में बाइडेन प्रशासन की सफलता की भी कामना की. उन्होंने कहा कि हम अब नए प्रशासन का स्वागत करते हैं .फेयरवेल में ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और परिवार के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने उपराष्ट्रपति माइक पेंस के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. अब से कुछ घंटों बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फेयरवेल में आखिरी बार अमेरिका की जनता को संबोधित किया है. इस दौरान ट्रंप ने 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए हिंसक हमले की निंदा की. साथ ही उन्होंने नए राष्ट्रपति बाइडेन को शुभकामनाएं भी दीं.

कैपिटल पर हुए हमलों से सभी भयभीत थे- ट्रंप

19 मिनट के पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ट्रंप ने कहा, ‘’कैपिटल पर हुए हमलों से सभी भयभीत थे. राजनीतिक हिंसा हम अमेरिकियों के तौर पर संजोयी गई हर चीज पर हमला है, इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.’’ इस दौरान उन्होंने अमेरिकियों से राजनीतिक विद्वेष से ऊपर उठने का आह्वान किया.

ट्रंप ने अपने विदाई भाषण में जानलेवा कोरोना वायरस का भी जिक्र किया. ट्रंप ने कहा, ‘’चीन के साथ हमने नई रणनीति के साथ डील की. हमारे व्यापार संबंध तेजी से बदल रहे थे और अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा था, लेकिन कोरोना वायरस ने हमें अलग दिशा में जाने के लिए मजबूर किया.’’

हमने दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया- ट्रंप 

अपने कार्यकाल को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘’हम सभी ने अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए एक मिशन शुरू किया. हमने दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुझे दशकों में ऐसा पहला राष्ट्रपति होने पर गर्व है, जिसने कोई नई लड़ाई शुरू नहीं की.’’

ट्रंप ने अपने भाषण में आने वाले दिनों में बाइडेन प्रशासन की सफलता की भी कामना की. उन्होंने कहा कि हम अब नए प्रशासन का स्वागत करते हैं और अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध रखने के लिए प्रार्थना करते हैं. हम नए प्रशासन को अपनी शुभकामनाएं देते हैं.

फेयरवेल में ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और परिवार के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने उपराष्ट्रपति माइक पेंस के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें-

US Inauguration Day 2021: कब और कहां देखें अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह

विश्व की चौथी सबसे ताकतवर भारतीय सेना, पाकिस्तानी आर्मी ने इजरायल-कनाडा को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live
ChitraTripathi: 'अंकिता भंडारी, सड़कों पर छात्र...केवल Nitin Nabin ही युवा'- Congress |BJP President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
ABP Youth Conclave 2047: क्या सच में हमारे इमोशंस हमें कर सकते हैं बीमार, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
क्या सच में हमारे इमोशंस हमें कर सकते हैं बीमार, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
स्कैमर्स के पास कैसे पहुंचता है आपका नंबर? जानें 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर फ्रॉड के पीछे का सच
स्कैमर्स के पास कैसे पहुंचता है आपका नंबर? जानें 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर फ्रॉड के पीछे का सच
पानी में रहकर ले लिया मगरमच्छ से बैर, फिर उसके बाद जो हुए देखने के लिए कलेजा चाहिए- वीडियो वायरल
पानी में रहकर ले लिया मगरमच्छ से बैर, फिर उसके बाद जो हुए देखने के लिए कलेजा चाहिए- वीडियो वायरल
Embed widget