एक्सप्लोरर

इमरान सरकार की विदाई तय! अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले सहयोगी MQM ने विपक्षी पार्टी से मिलाया हाथ

इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई की प्रमुख सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम) और विपक्षी दल पीपीपी के बीच एक डील हुई. इसके तहत एमक्यूएम इमरान खान से समर्थन वापस लेगी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर बहुमत साबित करना है. वह कुर्सी बचाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच इमरान खान को मंगलवार देर रात एक बड़ा झटका लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की प्रमुख सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम) और विपक्षी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच एक डील हुई. इसके तहत एमक्यूएम इमरान खान से समर्थन वापस लेगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फैसले के बाद अब इमरान खान की सरकार अल्पमत में आ गई है.

कल मीडिया के साथ जानकारी करेंगे साझा

पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट करके बताया कि, "संयुक्त विपक्ष और एमक्यूएम एक समझौते पर पहुंच गए हैं. राबता समिति एमक्यूएम और पीपीपी सीईसी उक्त समझौते की पुष्टि करेंगे और इसके बाद हम कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे. फिलहला पाकिस्तान को बधाई."

फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा झटका

बता दें कि इमरान खान सरकार के खिलाफ 31 मार्च से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. इसके बाद 3 अप्रैल को वोटिंग होगी, लेकिन अब जो समीकरण बन गए हैं उश हिसाब से इमरान खान के लिए बहुमत साबित करना असंभव हो गया है. इमरान खान के करीब 30 सांसद बागी हैं. वहीं एमक्यूएम के पास 7 सांसद हैं. अब जबकि एमक्यूएम ने समर्थन वापस लेकर विपक्ष के साथ जाने का फैसला किया है तो इमरान खान बहुमत से काफी पीछे आ गए हैं, जबकि विपक्षी दल ने बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया है.

क्या है पाकिस्तान की संसद का पूरा गणित

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली 342 सदस्यों की है. यानी यहां बहुमत के लिए 172 सीटों की जरूरत होती है. एमक्यूएम के सरकार से हटने के बाद अब इमरान खान के पास 164 सांसदों का सपोर्ट बचता है. इसमें इमरान की खुद की पार्टी पीटीआई के पास 155, पीएमएलक्यू के पास 4, जीडीए के पास 3, बीएपी के पास 1 (जुबैदा जलाल) और एएमएल के पास 1 सीट है. वहीं विपक्ष की बात करें तो उसके पास बहुमत से ऊपर का आंकड़ा है. इसमें पीएमएल-एन के पास 84, पीपीपी के पास 56, एमक्यूएम के पास 7, एमएमए के पास 14, इंडिपेंडेंट 3, पीएमएल-क्यू 1, एएनपी 1, बीएनपीएम 4, बीएपी 4 और जेडब्ल्यूएपी के पास 1 सीट है. 

ये भी पढ़ें

अब काला जादू के सहारे इमरान की कुर्सी, सरकार बचाने के लिए पत्नी जला रही जिंदा मुर्गे

इमरान पर फिर आक्रमक हुईं मरियम, कहा- 'पीएम का सत्ता बचाने के लिए झूठी साजिशों का ढोंग देश की सुरक्षा के लिए खतरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

X की नई पॉलिसी पर भारत सरकार का रुख साफ, कानून का पालन करना होगा
X की नई पॉलिसी पर भारत सरकार का रुख साफ, कानून का पालन करना होगा
घट गई है ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान संग जंग से बढ़ा संकट
घट गई है ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान संग जंग से बढ़ा संकट
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget