एक्सप्लोरर

अगर रूस-अमेरिका में परमाणु युद्ध हुआ तो पहले घंटे में कितने लाख लोगों की होगी मौत? वैज्ञानिकों ने चेताया

Nuclear War: अगर परमाणु युद्ध होता है तो 45 मिनट के भीतर 31 लाख लोगों को जान जा सकती है. वहीं विस्फोट से इतना धुंआ निकलेगा कि धरती का तापमान तेजी से कम होने लगेगा.

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के 7 महीने पूरे हो गए. इन 7 महीनों में रूसी सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को बर्बाद कर दिया है. इस युद्ध में अब तक दोनों ही देशों के लाखों सैनिक अपनी जान गवां चुके हैं. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वो सीमा की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए तैयार हैं. रूस के राष्ट्रपति द्वारा सितंबर में दिए गए इस बयान ने यूक्रेन के साथ- साथ पश्चिम देशों की भी चिंता बढ़ा दी है. 

इस बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुतिन यूक्रेन पर छोटे या सीमित दायरे वाले टैक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. परमाणु का इस्तेमाल किसी देश को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. इस बात से दुनिया पूरी तरह रूबरू है. साल 1945 में जापान परमाणु हमला झेल चुका है, लेकिन उस घटना की दहशत आज भी लोगों के मन में है, वो आज भी उस दिन को याद कर सहम जाते हैं.

साल 1945 में जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला किया था तब चंद मिनटों में उस देश के हजारों-लाखों लोगों की मौत हो गई थी. हमले के सालों बाद भी लोग मरते रहे. 

ऐसे में पुतिन की इस धमकी के बाद लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि अगर 1945 का परमाणु युद्ध इतनी बड़ी तबाही का कारण बना था तो दशकों बाद नई तकनीक से लैस परमाणु हमला कितना घातक हो सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार अगर रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करता है या ऐसी स्थिति बनती है तो ये विस्फोट कुछ और नहीं बल्कि तबाही लेकर आएगा. 

परमाणु का इस्तेमाल विनाशकारी 

अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय ने वर्तमान में चल रहे हालात का आकलन करते हुए एक काल्पनिक ऑडियो-विजुअल परिदृश्य तैयार किया है जिसे "प्लान ए" कहा जाता है. इस परिदृश्य में दिखाया गया है रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में परमाणु का इस्तेमाल कितना विनाशकारी होगा.

इस चार मिनट लंबे वीडियो में काल्पनिक दृश्य दिखाया गया है कि रूस NATO के सदस्यों से लड़ने का प्रयास कर रहा है. सबसे पहले, युद्ध पश्चिमी यूरोपीय देशों और रूस के बीच होता है. लेकिन एक बार जब सभी प्रमुख शहरों पर बमबारी हो जाती है तो यह युद्ध अमेरिका और रूस के बीच बदल जाता है.

दिखाए गए परिदृश्य के अनुसार रूस  अमेरिका के कुछ बड़े शहरों को टारगेट करेगा और उन प्रमुख शहरों में कोई खतरे की चेतावनी नहीं है. लेकिन असल में अमेरिका के जिन शहरों पर बम धमाके की बात हो रही है उस शहर के नागरिकों को पहले से ही पता चल जाएगा कि यहां परमाणु हथियार का विस्फोट किया जा सकता है, जिससे लोगों को छिपने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. 


अगर रूस-अमेरिका में परमाणु युद्ध हुआ तो पहले घंटे में कितने लाख लोगों की होगी मौत? वैज्ञानिकों ने चेताया

कुछ घंटों के भीतर मारे जाएंगे कुल 90 मिलियन लोग

इस आकलन से वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि अगर परमाणु युद्ध होता है तो केवल रूस और अमेरिका के बीच परमाणु विस्फोट 45 मिनट के भीतर 31 लाख लोगों को मार देगा. कुल मिलाकर, पूरे यूरोप, एशिया और अमेरिका में संघर्ष के पहले कुछ घंटों के भीतर कुल 90 मिलियन लोग मारे जाएंगे और उस संख्या में परमाणु नतीजे या अन्य दीर्घकालिक प्रभावों से होने वाली मौतें शामिल नहीं हैं. 

वहीं दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड की एक संस्था है इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन (ICAN).इसके मुताबिक, एक परमाणु बम विस्फोट में लाखों लोगों की मौत हो सकती है. वहीं, अगर 10 या सैकड़ों बम गिर गए तो न सिर्फ लाखों-करोड़ों मौतें होंगी, बल्कि धरती का पूरा क्लाइमेट सिस्टम ही बिगड़ जाएगा.

बिगड़ जाएगा पूरा धरती का सिस्टम 

ICAN के मुताबिक, 1945 में जो परमाणु बम हिरोशिमा में गिरा था, उसी साइज का अगर 100 बम गिरा दिया जाए तो धरती का पूरा सिस्टम ही बिगड़ जाएगा. ऐसा हमला होने पर क्लाइमेट सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो सकता है और खेती पर भी असर पड़ेगा.

ICAN के मुताबिक फिलहाल दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है लेकिन अगर परमाणु युद्ध होता है तो धरती का तापमान कम हो जाएगा. क्योंकि इस हमले से निकलने वाला धुआं धरती की सतह पर जम जाएगा. ये भी अनुमान है कि परमाणु युद्ध होने से  कम से कम 10% जगहों पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी.


अगर रूस-अमेरिका में परमाणु युद्ध हुआ तो पहले घंटे में कितने लाख लोगों की होगी मौत? वैज्ञानिकों ने चेताया

अब परमाणु बम फटा तो क्या होगा?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार दुनिया भर में परमाणु हथियारों को संख्या 13,865 है. यह परमाणु हथियारों की संख्या धरती को पचास बार बर्बाद कर सकती है.

वहीं किसी भी परमाणु संपन्न देश ने आज अमेरिका या दुनिया के किसी भी शहर पर हमला किया तो हिरोशिमा और नागासाकी की तबाही बौनी साबित होगी. इस समय दुनिया में 9 देशों को पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. इस आंकड़े में उन हथियारों को ही गिना गया जिन्हें तैनात किया गया है या डिस्मेंटल किया जाना है.  

ये भी पढ़ें:

दुनिया में जितने परमाणु बम हैं उससे धरती को कितनी बार बर्बाद किया जा सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget