एक्सप्लोरर

ताइवान में आया भयंकर भूकंप, 5.0 तीव्रता से हिली धरती, जानिए ताजा हालात

Earthquake in Taiwan: ताइवान के ताइतुंग काउंटी के समुद्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:09 बजे (स्थानीय समय) समुद्र में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया.

Earthquake in Taiwan: ताइवान के ताइतुंग काउंटी के समुद्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:09 बजे (स्थानीय समय) समुद्र में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. सीईएनसी के अनुसार इसका केंद्र समुद्र तल से 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उन्हें पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूज़ौ, क्वानझोउ और अन्य इलाकों में भी महसूस किया गया.

 स्थानीय लोगों ने भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

जनवरी में भी आया था भूकंप 

ताइवान में इससे पहले 26 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, ताइवान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था. जीएफजेड ने बताया कि भूकंप का केंद्र 16 किलोमीटर (9.94 मील) की गहराई पर स्थित था.

इससे पहले, 21 जनवरी को भी ताइवान में भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे. दक्षिणी ताइवान में 21 जनवरी को देर रात 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था, जिसमें 27 लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था. यह भूकंप देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर आया था, जिसका केंद्र चियाई काउंटी हॉल से 38 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

गुजरात में भी आया भूकंप 

गुजरात सरकार की वेबसाइट इंस्टिट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार, सौराष्ट्र क्षेत्र में आज (13 मार्च) सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई जबकि इसकी गहराई धरती के भीतर 6.4 किलोमीटर थी. इस भूकंप का केंद्र अमरेली में स्थित था. फिलहाल इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. हालांकि लगातार दो दिनों में दो बार भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित और डरे हुए हैं.

इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस भूकंप की तीव्रता 3.0 और 2.8 दर्ज की गई. भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget