एक्सप्लोरर

HIV Crisis: दुनिया पर संकट! 2030 तक इस वजह से 30 लाख लोगों की होगी मौत, साइंटिस्ट ने जारी की वॉर्निंग

HIV Awareness: एचआईवी फंडिंग में कटौती से लाखों लोगों की जान खतरे में है. अध्ययन के मुताबिक अगर यही स्थिति रही तो 2030 तक करोड़ों नए संक्रमण और मौतें होने की संभवना हैं.

AIDS Epidemic: एचआईवी रोकथाम और उपचार कार्यक्रमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग में कटौती गंभीर संकट पैदा कर सकती है. गुरुवार (27 मार्च) को प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार एचआईवी रोकथाम और उपचार कार्यक्रमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग में कटौती से 2030 तक 10 मिलियन से ज्यादा संक्रमण और लगभग तीन मिलियन मौतें हो सकती हैं. ये बात लैंसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कही गई है.

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित बर्नेट इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए अध्ययन में 2026 तक वैश्विक एचआईवी फंडिंग में अनुमानित 24 प्रतिशत की कमी के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड सहित प्रमुख दाताओं की ओर से 8 से 70 प्रतिशत की सहायता कटौती की घोषणा के बाद ये अध्ययन सामने आया है. ये पांच देश वैश्विक एचआईवी सहायता का 90 प्रतिशत से ज्यादा फंडिंग करते हैं.

HIV फंडिंग में कटौती से लाखों नए संक्रमण और मौतों का खतरा

शोधकर्ताओं के अनुसार यदि अमेरिका और ब्रिटेन सहित शीर्ष पांच दाता देशों की ओर से प्रस्तावित फंडिंग कटौती को कम नहीं किया जाता तो 2025 से 2030 के बीच 4.4 से 10.8 मिलियन अतिरिक्त नए एचआईवी संक्रमण और 770,000 से 2.9 मिलियन मौतें हो सकती हैं.

एचआईवी फंडिंग में दुनिया में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले अमेरिका ने नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद 20 जनवरी को सभी सहायता रोक दी. अध्ययन के अनुसार एड्स राहत के लिए राष्ट्रपति की आपातकालीन योजना (PEPFAR) के नुकसान और बाकी फंडिंग कटौती की वजह से 2030 तक एचआईवी/एड्स को खत्म करने की दिशा में प्रगति बाधित हो सकती है.

HIV रोकथाम में अमेरिका की फंडिंग कटौती से बड़ा असर

बर्नेट इंस्टीट्यूट की सह-अध्ययन लेखिका डॉ. डेबरा टेन ब्रिंक ने कहा कि अमेरिका ने HIV उपचार और रोकथाम के वैश्विक प्रयासों में सबसे बड़ा योगदान दिया है, लेकिन मौजूदा कटौती से एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी, एचआईवी परीक्षण और रोकथाम जैसी जरूरी सेवाओं तक पहुंच में बाधा आ रही है.

अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला कि उप-सहारा अफ्रीका और हाशिए पर रहने वाले समूह जैसे कि ड्रग्स का इंजेक्शन लगाने वाले लोग, यौनकर्मी और पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, साथ ही बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

एचआईवी संकट रोकने के लिए फंडिंग जरूरी

संस्थान के सह-लेखक डॉ. रोवन मार्टिन-ह्यूजेस ने बताया कि उप-सहारा अफ्रीका में व्यापक रोकथाम प्रयासों में भी कटौती देखी जाएगी जिसमें कंडोम वितरण और प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PrEP) जैसी दवाओं की पेशकश शामिल है. साथ ही डॉ. ब्रिंक ने कहा कि 'स्थायी वित्तपोषण सुनिश्चित करना और HIV महामारी के फिर से उभरने से बचना बेहद जरूरी है वरना इसके विनाशकारी परिणाम पूरी दुनिया में देखने को मिल सकते हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget