एक्सप्लोरर

Germany Knife Stabbing: जर्मनी में रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, एक महिला ने 17 लोगों को गोदा; आरोपी गिरफ्तार

जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल स्टेशन पर 39 वर्षीय महिला ने चाकू से हमला कर 17 लोगों को घायल कर दिया, जिनमें से चार की हालत गंभीर है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Germany Knife Attack: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 39 वर्षीय महिला ने शुक्रवार (23 मई, 2025) शाम करीब छह बजे कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हमले में 17 लोग घायल हो गए, जबकि 4 की हालत गंभीर है,  6 गंभीर रूप से घायल, 7 को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस प्रवक्ता फ्लोरियन एबेनसेथ ने बताया कि घटना के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है. फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं. बता दें कि घटना के वक्त महिला अकेली थी. जांच के दौरान पाया गया कि महिला के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वहीं घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके अलावा वीडियो फुटेज के माध्यम से पूरी घटना का विश्लेषण किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने बताया कि यह हमला पूर्व नियोजित नहीं, बल्कि अचानक और व्यक्तिगत प्रतीत हो रहा है.

पब्लिक प्लेस पर सुरक्षा को लेकर चिंता 

AP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना के समय प्लेटफॉर्म पर ICE हाई-स्पीड ट्रेन खड़ी थी. इसके बाद चार ट्रैक बंद कर दिए गए.  कई लंबी दूरी की ट्रेनों को देर से शुरू किया गया या रूट डायवर्ट कर दिया गया. बता दें कि हैम्बर्ग में पहले से ही हथियारों को स्टेशन पर ले जाने पर बैन लगा हुआ था. इसके बावजूद चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिए हैं.

रेल अधिकारी ने क्या बताया?

मामले पर  रेलवे ऑपरेटर डॉयचे बान ने कहा कि यह घटना हमारी टीम और यात्रियों के लिए गहरा सदमा है. इसके अलावा जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं. हैम्बर्ग के मेयर पीटर त्सेंचर ने कहा कि यह हमारी सुरक्षा प्रणाली के लिए एक चेतावनी है. इस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget