एक्सप्लोरर

Philippines-China Conflict: 'नहीं डरेगा फिलीपींस', चीन से झड़प के बाद राष्ट्रपति मार्कोस ने खाई कसम; जिनपिंग को दे डाली चेतावनी

बीते सोमवार को सेकंड थॉमस शोल के पास हिंसक झड़प हुई. चीनी सेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चाकू, कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से फिलीपींस नौसेना कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था.

Philippines-China Conflict: पिछले कुछ समय में चीन और फिलीपींस के बीच कई बार टकराव देखने को मिला है लेकिन इस बार फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को खुली चुनौती दी है. राष्ट्रपति फर्डिनेंड ने रविवार (23, जून) को कहा कि उनका देश किसी से भी नहीं डरेगा, लेकिन युद्ध भड़काने का काम भी नहीं करेगा.

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मार्कोस ने रविवार को अपने भाषण में कहा, "वह शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में हैं, लेकिन चीन के साथ नौसैनिक टकराव के बाद वे डरने वाले नहीं हैं. देश की रक्षा करते हुए अपने फिलीपींस स्वभाव के प्रति सच्चे हैं कि हम इन सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं.''

राष्ट्रपति ने दी चीन को चेतावनी

राष्ट्रपति मार्कोस ने पुनः आपूर्ति मिशन में भाग लेने वाले 80 नाविकों को पदक प्रदान किए और उनसे राष्ट्र की रक्षा के अपने कर्तव्य को पूरा करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि स्थिति खतरनाक हो गई है. मार्कोस ने अपने भाषण में चीन का नाम लिए बिना कहा, "हम कभी किसी से डरेंगे या किसी से दबे नहीं रहेंगे.'' हालांकि, मनीला और बीजिंग में चीनी अधिकारियों ने मार्कोस की टिप्पणी पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.

चीनी सेना ने किया था फिलीपींस नौसेना पर हमला

दरअसल, बीते सोमवार को सेकंड थॉमस शोल के पास हिंसक झड़प हुई थी. चीनी सेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चाकू, कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से फिलीपींस नौसेना कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था और कम से कम दो सैन्य नौकाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस झड़प में एक फिलीपींस नाविक को अपना अंगूठा खोना पड़ा. इसके अलावा फिलीपींस ने चीनी तटरक्षक नाविकों पर बंदूकें समेत दूसरे जरूरी सामान को चुराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया था.

कई देशों ने की घटना की निंदा

इस घटना की अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य पश्चिमी व एशियाई देशों ने निंदा की थी. हालांकि, चीन और फिलीपींस ने एक-दूसरे पर इस मुद्दे को भड़काने का आरोप लगाया. साथ ही फिलीपींस ने हथियार लौटाने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- China Attack on Philippines : चाकू और तलवारों के साथ आए चीनी सैनिकों ने फिलीपींस पर किया हमला, लूटकर ले गए हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
क्यों किम जोंन उन अपने पिता की नाजायज औलाद माने जाते हैं? पढ़ें पूरी कहानी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
US हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार- 'अब हम देंगे करारा जवाब'
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget