एक्सप्लोरर

दुनिया वायरस से परेशान मगर इस शहर में बीमार पड़ने पर भी लगा दिया गया 'बैन', अजीबोगरीब आदेश जारी

Ban on Falling Ill : इटली के इस शहर के मेयर ने एक अजीबोगरीब आदेश जारी किया है. जहां लोगों के बीमार पड़ने पर ही बैन लगा दिया गया है. मेयर के इस आदेश चारों तरफ हलचल मचा दी है.

Ban on Residents from Falling Ill : किसी देश या शहर में आने-जाने पर प्रतिंबध लगाया जा सकता है. बोलने या कुछ करने की आजादी पर पाबंदी लगाई जा सकती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कहीं बीमार होने पर भी बैन लगाया गया है. जी हां.. दुनिया का एक शहर ऐसा है जहां लोगों के बीमार होने पर बैन लगाया गया है. तो अगर आपको उस शहर में रहना है तो आपको खुद को बीमार होने से बचाए रखना होगा.

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र में एक छोटे से शहर बेलकास्त्रो में यह आदेश जारी किया गया है. बेलकास्त्रो के मेयर एंटोनियो तोरचिया ने यह अजीबोगरीब आदेश जारी कर हर तरफ हलचल मचा दी है. मेयर के आदेश के मुताबिक, इस शहर में बीमार पड़ने पर सख्ता पाबंदी है. खासकर ऐसी बीमारियों से जिनमें डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराने की जरूरत पड़ती है.

मेयर ने इस आदेश के पीछे क्या बताया कारण

मेयर एंटोनियो तोरचिया ने कहा, “हम इस आदेश को थोड़ा मजाक के तौर पर ले रहे हैं, लेकिन इसके जरिए हम शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत की ओर ध्यान दिलाना चाहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “बेलकास्त्रो शहर की कुल जनसंख्या लगभग 1300 है. इसमें आधे से अधिक लोग बुजुर्ग हैं. इस शहर में एक हेल्थ सेंटर तो है, लेकिन वो अक्सर बंद ही रहता है. वहीं, छुट्टी वाले दिन इमरजेंसी और रात के वक्त कोई भी डॉक्टर वहां उपलब्ध नहीं होता है. आसपास के हेल्थ सेंटर भी बंद हैं. वहीं, यहां से सबसे नजदीकी इमरजेंसी रूम करीब 45 किलोमीटर दूर कैटानजारो शहर में है. ऐसे में जरूरी है कि एहतियातन इस तरह का आदेश जारी किया जाए.”

यह आदेश मदद की गुहार है- मेयर

मेयर एंटोनियो तोरचिया ने कहा, “यह आदेश केवल लोगों को उकसाने के लिए नहीं है, बल्कि यह आदेश मदद की गुहार है. इस आदेश के जरिए हम एक ऐसी स्थिति की ओर ध्यान दिलाना चाहते हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.”

लोगों से अपील करते हुए मेयर ने कहा, “लोग ऐसा कोई काम न करें जिससे उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचे या वह खुद बीमार हो जाएं. घर में होने वाले हादसों से खुद को बचाएं. घर से बाहर ज्यादा न निकलें. यात्रा करने या खेल खेलने से बचें और अधिक समय तक आराम करें.”

उन्होंने आगे कहा कि यह आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक शहर में पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर नियमित रूप से खुलना शुरू नहीं हो जाता.

यह भी पढे़ंः इटली ने स्मोकिंग पर लगाए सख्त बैन, जानें किन देशों में धुआं उड़ाना पड़ सकता है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget