एक्सप्लोरर

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, अब से पेंटागन में डिफेंस-जर्नलिस्ट की होगी ‘नो एंट्री’

US Department of Defence: अमेरिकी रक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में चयनित क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थानों पर मीडिया के आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है.

US Department of Defence Pentagon: हूती विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान क्लासिफाइड जानकारी सोशल मीडिया पर लीक करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग ने पेंटागन में पत्रकारों की मूवमेंट पर रोक लगा दी है. अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने खुद इस बाबत अधिसूचना जारी की है. उन्होंने साफ तौर से यह कहा है कि जिस फ्लोर पर उनका ऑफिस है, वहां पत्रकारों की नो-एंट्री है.

अमेरिकी रक्षा विभाग के नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, पेंटागन प्रेस कोर के सदस्यों (पत्रकारों) को नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी क्लासिफाइड इंटेलिजेंस जानकारी (CNSI) को सुरक्षित रखने को लेकर लिखित में गारंटी देनी होगी.

अमेरिकी सेना की कई बार लीक हुईं जानकारियां

अमेरिका के रक्षा विभाग (मंत्रालय) के मुख्यालय को पेंटागन के नाम से जाना जाता है. पेंटागन में ही अमेरिका रक्षा सचिव (मंत्री) और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (भारत के CDS तुल्य) सहित सशस्त्र-बलों के प्रमुखों के ऑफिस हैं. अमेरिका में डिफेंस बीट कवर करने वाले पत्रकारों की पेंटागन में आवाजाही पर अभी तक कोई रोक नहीं थी. ट्रंप प्रशासन की दूसरी पारी में हालांकि, कई मौकों पर यूएस फोर्सेज की संवेदनशील जानकारी लीक होने की घटनाएं सामने आ रही थी. ऐसे में पेंटागन ने पत्रकारों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

रक्षा सचिव के पब्लिक असिस्टेंट के साथ ही ऑफिस में जाने की अनुमति

अमेरिकी रक्षा विभाग की नई अधिसूचना के तहत, पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को पेंटागन के थर्ड फ्लोर पर ई-रिंग के कॉरिडोर 8 और 9 के बीच जाने की पूरी तरह मनाही है. दरअसल, यहां पर अमेरिकी रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) का ऑफिस है. यहां बिना अपॉइंटमेंट के किसी भी मीडियाकर्मी के जाने पर रोक है. इसके अलावा रक्षा सचिव के पब्लिक अफेयर्स असिस्टेंट के साथ ही पत्रकार, पीट हेगसेथ के ऑफिस में दाखिल हो सकते हैं.

पेंटागन के कई फ्लोर पर लगाए गए हैं प्रतिबंध

इसी तरह से पत्रकारों को पेंटागन के दूसरे फ्लोर पर ज्वाइंट (चीफ) स्टाफ के ऑफिस में कॉरिडोर 9 और 7 के बीच जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यहां तक की पेंटागन स्थित एथलेटिक सेंटर (जिम) में भी पत्रकारों के जाने पर रोक लगा दी गई है. इस जिम में पेंटागन में तैनात सैन्य और गैर-सैन्य अधिकारी वर्क-आउट के लिए इस्तेमाल करते हैं.

पेंटागन ने जारी अधिसूचना में जारी किए दिशा-निर्देश

करीब 70 लाख स्क्वायर मीटर में फैले पेंटागन में कुल 7 फ्लोर हैं, जिनमे से 2 फ्लोर बेसमेंट में हैं. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के करीब वर्जनिया में पेंटागन बिल्डिंग है. रक्षा विभाग के मुताबिक, पेंटागन में तैनात किसी भी अधिकारी से मुलाकात या फिर इंटरव्यू के लिए उस अधिकारी के ऑफिस में तैनात कर्मचारी, एस्कॉर्ट कर पत्रकार को लेकर आएंगे. नए दिशा निर्देशों के मुताबिक, पेंटागन में एंट्री के दौरान भी पत्रकारों को ‘प्रेस’ का बैज लगाकर रखना होगा.

भारत के रक्षा मंत्रालय ने बनाए हैं विशेष येलो आई-कार्ड

उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से भारत के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय, साउथ ब्लॉक में भी डिफेंस बीट कवर करने वाले चुनिंदा पत्रकारों के लिए खास येलो आई-कार्ड बनाए गए हैं. इस येलो-कार्ड के जरिए मीडियाकर्मी, रक्षा मंत्रालय से जुड़े पब्लिक रिलेशन (पीआर) ऑफिस में ही जा सकते हैं. मीडिया-रिलेशन से जुड़े ऑफिस के अलावा साउथ ब्लॉक के बाकी सभी फ्लोर पत्रकारों के लिए आउट ऑफ बाउंड्स हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget